9.9 C
London
Tuesday, March 17, 2026
HomeUncategorizedरवीना टंडन के साथ मारपीट! कंगना रनौत बोलीं- लिंचिंग होती अगर 5-6...

रवीना टंडन के साथ मारपीट! कंगना रनौत बोलीं- लिंचिंग होती अगर 5-6 लोग और…

Published on

बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन से मारपीट का मामला खूब सुर्खियां बटोर रहा है. हर कोई अपनी अपनी राय बना रहा है. हालांकि सीसीटीवी फुटेज से खुलासा हो चुका है कि रवीना की गलती नहीं थी. बावजूद इसके कई तरह की बातें कही जा रही हैं. इस मामले में अब एक्ट्रेस कंगना रनौत भी सामने आई हैं और उन्होंने रवीना का साथ दिया. कंगना ने इस घटना को लिंचिंग बताया है और कड़ी निंदा की है. साथ ही एक्ट्रेस ने एक्शन लेने की भी मांग की है.

कंगना ने किया सपोर्ट
कंगना ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपडेट कर रवीना से मारपीट मामले पर अपना ओपिनियन शेयर किया. कंगना ने लिखा- रवीना टंडन के साथ जो भी हुआ वह चिंताजनक है. अगर विरोधी ग्रुप में 5-6 और लोग होते तो वो लिंचिंग का शिकार हो जातीं. हम इस तरह के रोडरेज जैसी घटनाओं की निंदा करते हैं. उन लोगों को सजा मिलनी चाहिए और उन्हें इस तरह के हिंसक और जहरीले व्यवहार से बचकर नहीं भागने नहीं देना चाहिए.

क्या था मारपीट का मामला
दरअसल, रवीना और उनके ड्राइवर पर कुछ लोगों ने मारपीट का आरोप लगाया था. कहा गया कि ड्राइवर लापरवाही से गाड़ी चला रहा था, जिसकी वजह से कार्टर रोड पर उसने तीन लोगों को टक्कर मार दी. इसके बाद जब रवीना से बात करने की कोशिश की गई तो वो नशे में पाई गईं, और एक्ट्रेस ने उन लोगों के साथ बदसलूकी की.

जबकि पुलिस और सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक सच्चाई कुछ और ही निकली. रिपोर्ट कहती है कि रवीना की गाड़ी ने किसी को टच नहीं किया. बल्कि तथाकथिक पीड़ितों में मौजूद एक महिला ने जबरदस्ती बिल्डिंग में घुसने की कोशिश की थी. रवीना की गाड़ी बिल्डिंग के गेट से अंदर गई तो उस महिला ने ड्राइवर से बात करने को कहा. जब वॉचमैन ने अंदर घुसने से मना किया तो बदतमीजी की. रवीना को बीच-बचाव करते हुए चोट भी लगी. CCTV फुटेज में ये सब कुछ रिकॉर्ड हुआ है. हालांकि इस मामले में अभी तक कोई कम्प्लेंट दर्ज नहीं की गई है. इस घटना से रवीना भी शॉक्ड हैं, लेकिन फिलहाल वो इस बात पर किसी से बात नहीं करना चाहती हैं.

वर्कफ्रंट की बात करें तो, रवीना हाल ही में अरबाज खान के प्रोडक्शन में बनी फिल्म पटना शुक्ला में नजर आई थीं. अब एक्ट्रेस अक्षय कुमार की वेलकम टू द जंगल में दिखाई देंगी. फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है. फिलहाल इसकी रिलीज डेट 20 दिसंबर 2024 तय की गई है. वहीं कंगना रनौत बॉलीवुड लाइफ से दूर लोकसभा चुनाव में बिजी हैं. वो हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से चुनाव लड़ रही हैं. एक्ट्रेस ने ऐलान किया है कि अगर वो जीत गईं तो एक्टिंग छोड़ देंगी. उनकी इमरजेंसी फिल्म की रिलीज डेट भी टाल दी गई है.

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...