11.2 C
London
Wednesday, March 11, 2026
HomeUncategorizedदूध से नहाते थे रवि किशन, अजीब आदतों से तंग होकर अनुराग...

दूध से नहाते थे रवि किशन, अजीब आदतों से तंग होकर अनुराग कश्यप ने कर दिया था ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ से बाहर

Published on

अनुराग कश्यप की आइकॉनिक फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर में एक्टर-पॉलिटिशियन रवि किशन भी होने वाले थे, लेकिन आखिरी मिनट उनका टिकट काट दिया गया था. इसकी वजह भी खुद रवि ने बताई. रवि के मुताबिक, अनुराग कश्यप उस टाइट बजट वाली फिल्म के लिए काफी महंगे एक्टर साबित हो रहे थे. वहीं उनकी एक अजीब सी आदत भी इसकी वजह बनी थी.

बहुत बड़ी थी रवि की मांगें
रवि ने बताया कि उनके फिल्म के बाहर होने पर कई अफवाहें फैलाई गई थीं. हालांकि वो सभी सच नहीं थीं लेकिन कुछ कुछ पर उन्होंने बात की, जैसे कि उन्हें दूध से नहाने की आदत है. ये फिल्म से हटाए जाने की एक बड़ी वजह है.

रवि बोले- मैं दूध से नहाता था. मुझे इसमें मजा आता था. किसी ने ये बात अनुराग कश्यप को बताई. मैं सनकी हूं, इसलिए मैं एक कलाकार हूं. अगर मैं एक सामान्य व्यक्ति होता, तो मैं दफ्तर में काम करता, काम पर टिफिन बॉक्स लेकर जाता. अनुराग ने कहा कि उनके पास मेरी मांगों के लिए बजट नहीं था, और इसलिए मैंने फिल्म खो दी. किसी ने मेरे बारे में कुछ और अफवाहें भी फैलाईं. उस फिल्म में काम करने वाले सभी लोग बाद में भड़क गए थे.

दूध से नहाते-गुलाब के पंख पर सोते थे
हालांकि ये पहली बार नहीं है जब रवि की अजीबोगरीब आदतों पर चर्चा हुई हो. रवि खुद इस बारे में कई बार बात कर चुके हैं. आप की अदालत शो में भी उन्होंने क्लियर किया था कि, “मैं दूध से नहाता था और गुलाब की पंखुड़ियों पर सोता था. मुझे ऐसा लगता था कि मेन एक्टर हूं और ये सब बहुत जरूरी है. लोग जब आपको अल पचीनो और रॉबर्ट डी नीरो की फिल्में दिखाने लगते हैं, और बोलते हैं कि ये एक्टर ऐसा करते हैं, तुम भी करो… गॉडफादर 500 बार दिखा दिए, और मैं देसी ब्रीड का कलाकार. तो खैर, हमने ये सब नाटक किये हैं कि इससे माहौल बनता है. मुझे लगता था कि मैं दूध से नहा के जाऊंगा तो ये चर्चा रहेगी कि ये दूध से नहाता है.

बता दें, गैंग्स ऑफ वासेपुर दो पार्ट्स में बनकर रिलीज हुई थी. फिल्म में मनोज बाजपेयी, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, तिग्मांशू धूलिया, जीशान कादरी, हुमा कुरैशी, ऋचा चड्ढा, पंकज त्रिपाठी जैसे कई कलाकार थे. इस फिल्म से कई एक्टर्स को पहचान मिली थी.

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...