29.3 C
London
Friday, June 19, 2026
HomeUncategorizedदेश की सबसे बड़ी NBFC पर RBI का एक्शन, लोन पर लगाया...

देश की सबसे बड़ी NBFC पर RBI का एक्शन, लोन पर लगाया ब्रेक, जानिए क्या है मामला

Published on

नई दिल्ली:

आरबीआई ने देश की सबसे बड़ी नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी बजाज फाइनेंस (NBFC) के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। केंद्रीय बैंक ने इस एनबीएफसी को दो लेंडिंग प्रॉडक्ट्स के तहत लोन मंजूर करने और बांटने पर रोक लगाने को कहा है। इनमें ईकॉम (eCom) और इंस्टा ईएमआई कार्ड शामिल है। बजाज फाइनेंस के खिलाफ नियमों को नहीं मानने के कारण यह कार्रवाई की गई है। बजाज फाइनेंस मार्केट कैप के हिसाब से देश की सबसे बड़ी एनबीएफसी है। शुक्रवार के बंद भाव पर इसका मार्केट कैप 446,456.78 करोड़ रुपये है और यह देश की दसवीं सबसे मूल्यवान कंपनी है।

केंद्रीय बैंक की ओर से जारी बयान में कहा गया है, ‘कंपनी द्वारा भारतीय रिजर्व बैंक के डिजिटल ऋण दिशानिर्देशों के मौजूदा प्रावधानों का अनुपालन न करने, खासकर इन दो ऋण उत्पादों के तहत ग्राहकों को मुख्य तथ्यों का विवरण जारी न करने और कंपनी द्वारा स्वीकृत अन्य डिजिटल कर्ज के संबंध में जारी किए गए मुख्य विवरणों में खामियों के कारण यह कार्रवाई आवश्यक हो गई है।’ बयान में कहा गया है कि उक्त कमियों को दूर करने और आरबीआई की संतुष्टि के बाद इन प्रतिबंधों की समीक्षा की जाएगी।

Latest articles

मप्र विधानसभा के मानसून सत्र में पेश होगा अवैध कॉलोनियों पर सख्त कानून, 10 साल तक की सजा का प्रावधान

भोपाल। प्रदेश में अवैध कॉलोनियों के निर्माण पर लगाम लगाने के लिए राज्य सरकार...

मानसून की सुस्त चाल से चिंता बढ़ी; राज्य में बारिश में 39% की कमी, 39 ज़िलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। इस साल मध्य प्रदेश में मानसून की रफ़्तार धीमी रही है। आमतौर पर...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

MP में NEET परीक्षा के लिए हाई-सिक्योरिटी अलर्ट: CRPF की निगरानी में आएंगे पेपर; सेंटर्स पर लगेंगे जैमर और CCTV

भोपाल। मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 जून को आयोजित होने...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...