8.8 C
London
Monday, April 27, 2026
HomeUncategorizedRBI का किसानों के लिए बड़ा ऐलान, बिना कोई संपत्ति गिरवी रखे...

RBI का किसानों के लिए बड़ा ऐलान, बिना कोई संपत्ति गिरवी रखे मिलेगा 2 लाख तक का लोन!

Published on

नई दिल्‍ली ,

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने किसानों के लिए एक बड़ा ऐलान किया है. केंद्रीय बैंक ने किसानों के लिए कोलैटरल फ्री लोन (Collateral Free Loan) लिमिट बढ़ा दी है. अब किसान 2 लाख रुपये तक का लोन बिना कोई चीज गिरवी रखे पा सकेंगे. इससे पहले ये लिमिट 1.6 लाख रुपये थी, जिसे RBI ने साल 2019 में बढ़ाया था. पांच साल बाद किसानों के लिए ऐसा कदम एक बड़े राहत के तौर पर देखा जा रहा है.

अब जिन किसानों को 2 लाख रुपये तक की लोन की आवश्‍यकता होगी, वे बिना किसी संपत्ति को गिरवी रखे ये पैसा पा सकेंगे. हालांकि उन्‍हें पहचान और अन्‍य जरूरी कामों के लिए अन्‍य डॉक्‍यूमेंट देने होंगे. भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से ये ऐलान छोटे और सीमांत किसानों को क्रेडिट लाइन में शामिल करने के लिए किया गया है. इससे ज्‍यादा किसान लोन का लाभ उठा सकेंगे. RBI की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की बैठक में ये फैसला लिया गया है.

क्‍या होता है कोलैटरल लोन
कोलैटरल लोन वह लोन है, जिसमें आपको लोन लेते वक्त कोई न कोई सिक्यॉरिटी जमा करनी होती है. मोटे तौर पर लोन दो तरह के होते हैं. पहला अनसिक्योर्ड (पर्सनल लोन, क्रेडिट कार्ड पर लोन), जिसमें आपको कोई सिक्यॉरिटी नहीं जमा करनी होती. दूसरा होता है सिक्यॉर्ड लोन जैसे होम लोन, कार लोन, गोल्ड लोन, बिजनस लोन. इन्हें लेते वक्त बैंक आपसे सिक्यॉरिटी लेता है. अब ये सिक्यॉरिटी भी दो तरीके की होती है. पहली प्राइम और दूसरी कोलैटरल सिक्यॉरिटी. अगर कर्जदार लोन नहीं चुका पाता तो सिक्यॉरिटी वाली चीज बेचकर बैंक अपना पैसा निकालता है.

कहां से ले सकते हैं कोलैटरल फ्री लोन?
प्राइवेट और सरकारी दोनों बैंक दोनों से कोलैटरल फ्री लोन लिया जा सकता है. इसके लिए ब्‍याज दर 10.50 फीसदी से ज्‍यादा होती है. कोलैटरल फ्री लोन बिना किसी संपत्ति की गारंटी के दे दिया जाता है.

RBI ने नहीं बदला रेपो रेट
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने रेपो रेट में इस बार भी कोई बदलाव नहीं किया गया है. अभी भी रेपो रेट 6.50 फीसदी पर स्थिर है. यह 11वीं बार है जब रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...