12 C
London
Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorizedआ गया RBI का नया सर्कुलर, 2000 के नोट बदलते वक्त बैंक...

आ गया RBI का नया सर्कुलर, 2000 के नोट बदलते वक्त बैंक भरेगा ये फॉर्म, होगी पूरी जानकारी

Published on

नई दिल्ली,

बीते शुक्रवार को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने 2000 रुपये के सभी नोट चलन से वापस लेने का ऐलान किया था. कल यानी 23 मई से 2000 रुपये के नोटों को बदलने की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने देश के सभी बैंकों को इसके लिए तैयार रहने को कहा है. लेकिन पिछले दो दिनों से सबसे अधिक कंफ्यूजन इस बात को लेकर बनी हुई थी कि क्या 2000 रुपये के नोटों को बदलने के लिए बैंकों में फॉर्म भरना होगा? रिजर्व बैंक ने अब इस कंफ्यूजन को दूर कर दिया है. रिजर्व बैंक ने साफ कहा है कि 2000 रुपये के नोटों के डेटा को मेंटेन रखने के लिए बैंक को हर डिपॉजिट और एक्सचेंज पर एक फॉर्म भरना होगा.

बैंकों को तैयार करना होगा रोज का डेटा
रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि 2000 रुपये के सभी नोटों का ब्यौरा रखा जाएगा. रिजर्व बैंक ने अपनी वेबसाइट पर जारी सर्कुलर में कहा कि सभी बैंक 2000 रुपये के नोटों को जमा करने या बदलने के संबंध में दैनिक डेटा तैयार करेंगे और जब भी उनसे मांगा जाएगा वो इसे उपलब्ध कराएंगे.

फॉर्म में देनी होगी ये जानकारी
रिजर्व बैंक ने फॉर्म का एक फॉर्मेट भी जारी किया है. इसमें बैंक का नाम, तारीख, नोट एक्सचेंज का अमाउंट और कुल अमाउंट भरा जाएगा. ये फॉर्म बैंक के कर्मचारी भरेंगे, और इसमें बैंक के कर्मंचारी का हस्ताक्षर भी होगा. बैंक सभी ग्राहकों का डेटा तैयार करेगा.

हालंकि केंद्रीय बैंक ने लोगों से कहा है कि जिनके पास भी 2000 रुपये के नोट हैं, वो 23 मई से 30 सितंबर 2030 के बीच अन्य मूल्य के नोटों से बदल सकते हैं. आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने लोगों से अपील की है कि नोट बदलने को लेकर लोग घबराएं नहीं. लोगों के पास 4 महीने से ज्यादा का वक्त है, वो आसानी से किसी भी ब्रांच में जाकर 2000 के नोट बदल सकते हैं.

इस पॉलिसी के तहत RBI ने उठाया कदम
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 2000 रुपये के नोट को ‘क्लीन नोट पॉलिसी’ के तहत बंद करने का फैसला किया है. इस पॉलिसी के तहत आरबीआई धीरे-धीरे 2000 के नोट बाजार से वापस ले लेगा. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक फिलहाल 3.62 लाख करोड़ रुपये के 2000 के नोट सर्कुलेशन में हैं. लेकिन ट्रांजेक्शन बेहद कम हो रहा है. ‘क्लीन नोट पॉलिसी’ तहत बैंक समय-समय पर ऐसे कदम उठाता रहा है.

आरबीआई ने कहा है कि बैंकों को गर्मी के मौसम को देखते हुए जनता को कुछ जरूरी सुविधाएं मुहैया करानी चाहिए. बैंकों को सलाह दी जाती है कि गर्मी के मौसम को मौसम को ध्यान में रखते हुए ब्रान्च में छायादार वेटिंग स्थान की व्यवस्था की जाए. इसके अलावा पीने के पानी की सुविधा आदि जैसी उचित बुनियादी सुविधाएं प्रदना कराई जाएं.

 

Latest articles

राजस्थान में जल संरक्षण को मिली नई गति 25 मई से शुरू होगा ‘वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान’ का दूसरा चरण — मुख्यमंत्री भजनलाल...

जयपुर मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार प्रदेश को जल आत्मनिर्भर बनाने की...

कोलार क्षेत्र में  खाने को लेकर पत्नी से विवाद लैब संचालक ने घर में लगाई फांसी

भोपाल राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र स्थित गिरधर अपार्टमेंट में मंगलवार देर रात एक लैब...

भेल  डायरेक्टर रामनाथन ने  जीआईऐ (GIA) के स्टॉल का किया अवलोकन राजधानी की प्रमुख इकाइयों ने पेश की अपनी तकनीक — मुंबई के अंतरराष्ट्रीय...

भोपाल देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में आईईईएमए (इंडियन इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन) द्वारा...

भोपाल के साकेत नगर में मिला ‘अंधे कत्ल’ का खुलासा प्रेमिका ही निकली हत्या की मास्टरमाइंड — दूसरे प्रेमी के साथ मिलकर की थी...

भोपाल राजधानी के गोविंदपुरा थाना अंतर्गत साकेत नगर की झाड़ियों में मिले अज्ञात युवक के...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...

बाबूलाल गौर महाविद्यालय में गणतंत्र दिवस पर राठौर को किया सम्मानित

बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भेल भोपाल की जनभागीदारी समिति द्वारा 77वें गणतंत्र दिवस...