8.8 C
London
Friday, March 27, 2026
HomeUncategorizedTCS, Wipro और Infosys पर मंदी की मार, भर्तियों पर कैंची, घट...

TCS, Wipro और Infosys पर मंदी की मार, भर्तियों पर कैंची, घट गईं इतनी नौकरियां

Published on

नई दिल्ली,

देश की दिगग्ज आईटी कंपनियों- टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), इंफोसिस (Infosys), विप्रो (Wipro) और एचसीएलटेक (HCLTech) ने मौजूदा वित्त के वर्ष की पहली तिमाही के अपने नतीजे जारी कर दिए हैं. इन आईटी कंपनियों में एक साल पहले की तुलना में मार्च-जून की तिमाही में कर्मचारियों की नियुक्ति की संख्या में भारी कमी दर्ज की गई है.

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS)
टीसीएस ने जून 2023 को समाप्त तिमाही के दौरान अपने साथ 523 कर्माचारियों को जोड़े. वहीं, एक साल पहले इसी कंपनी समान्य तिमाही में 14,136 कर्मचारियों की नियुक्ति की थी. तिमाही के नतीजे के बाद टीसीएस के चीफ HR अधिकारी मिलिंद लक्कड़ ने कहा कि कंपनी अधिक कर्मचारियों को जोड़ने की बजाय अपने मौजूदा कर्मचारियों की संख्या का लाभ उठाने की योजना बना रही है.

उन्होंने कहा कि हम अपने दिए गए सभी ऑफर का सम्मान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. मिलिंद लक्कड़ ने कहा कि हमारा ध्यान पिछले साल बनाई गई क्षमता का लाभ उठाने पर होगा. Q1 FY24 के अंत में TCS में कुल वर्कफोर्स की संख्या 6,15,318 है.

विप्रो (Wipro)
मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही के दौरान विप्रो में नेट कर्मचारियों की संख्या 8,812 कर्मचारियों की गिरावट आई है. यह एक साल पहले की तिमाही से बिल्कुल विपरीत है. तब कंपनी ने अपने वर्कफोर्स में 15,446 से अधिक कर्मचारियों को जोड़ा था. कंपनी के चीफ अधिकारी सौरभ गोविल ने कहा कि विप्रो आने वाली तिमाहियों में केवल महत्वपूर्ण क्षेत्रों के लिए ही नियुक्ति करेगी. उन्होंने कहा कि डिमांड के मुताबिक की नए कर्मचारियों की नियुक्ति की जाएगी. सौरभ गोविल ने कहा कि हालांकि, हम अहम सेक्टर नियुक्ति जारी रखेंगे.

हम एआई, डेटा, सिक्योरिटी, इंजीनियरिंग में बड़ा निवेश देख रहे हैं. आईटी कंपनी के CHRO ने कहा कि जैसे-जैसे हम आगे बढ़ेंगे और डिमांड के आधार पर हर तिमाही में इन स्पेशल स्किल्स के लिए नियुक्तियां जारी रखेंगे.

एचसीएलटेक (HCL Tech)
FY24 की पहली तिमाही में HCLTech के कर्मचारियों की संख्या में 2506 की कमी आई. दूसरी ओर, कंपनी ने वित्त वर्ष 23 की पहली तिमाही में लगभग 2089 कर्मचारियों को जोड़ा था. कंपनी ने यह भी घोषणा की कि वे कुछ कर्मचारियों की वार्षिक वेतन में बढ़ोतरी को स्थगित कर देगी.

इंफोसिस (Infosys)
वित्त वर्ष 24 की पहली तिमाही में इंफोसिस में 7000 से अधिक कर्मचारियों की संख्या में कमी आई है. कंपनी के कर्मचारियों की संख्या अब 3,36,294 है. कंपनी के सीईओ सलिल पारेख ने कहा कि वे आगामी तिमाहियों में अपनी एआई क्षमताओं की बिल्डिंग पर फोकस करेंगे. उन्होंने कहा कि 80 एक्टिव क्लाइंट प्रोजेक्ट करे साथ हमारी जेनेरिक एआई क्षमताओं का अच्छी तरह से विस्तार हो रहा है.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...