22.2 C
London
Friday, May 1, 2026
HomeUncategorizedटूट गया रिकॉर्ड, सेंसेक्स 75000 के पार... अचानक आई तेजी के 'हीरो'...

टूट गया रिकॉर्ड, सेंसेक्स 75000 के पार… अचानक आई तेजी के ‘हीरो’ रहे ये 10 शेयर, अडानी से अंबानी तक की धमक

Published on

नई दिल्ली,

शेयर बाजारमें जारी सुस्ती गुरुवार को थम गई और अचानक से सेंसेक्स और निफ्टी तूफानी तेजी के साथ भागने लगे. दोनों इंडेक्स ने तूफानी तेजी से भागते हुए इतिहास रच दिया. एक ओर जहां सेंसेक्स ने अपना पुराना रिकॉर्ड तोड़ते हुए करीब 1200 अंक से ज्यादा की उछाल के साथ 75,368 का हाई लेवल छुआ, तो वहीं निफ्टी भी 350 अंक से ज्यादा उछला और 22,948 के लेवल पर पहुंच गया. बाजार में आई इस तेजी के दौरान 10 शेयर ऐसे रहे, जो मार्केट के हीरो बनकर उभरे. इनमें गौतम अडानी के नेतृत्व वाले अडानी ग्रुप की कंपनी Adani Enterprises से लेकर रेलवे स्टॉक्स IRFC-RVNL समेत अन्य नाम शामिल हैं. इनमें से कई शेयर तो 10 फीसदी से ज्यादा उछल गए.

रॉकेट की तरह भागे ये 10 शेयर
शेयर बाजार में तेजी के बीच सबसे ज्यादा उछाल कोचिन शिपयार्ड के शेयर आया और दोपहर 12.30 बजे तक ये 11.25 फीसदी की उछाल के साथ कारोबार कर रहा था. इसके अलावा शिपिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया का शेयर 10 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहा था. इसके अलावा रेलवे के शेयर भी रॉकेट बने नजर आए. एक ओर जहां IRFC का शेयर 8 फीसदी चढ़ा, तो वहीं RVNL Stock में भी करीब 8 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई. PNB Housing Finance का शेयर भी 8 फीसदी से ज्यादा उछला.

अडानी-अंबानी के स्टॉक्स भी शामिल
सबसे ज्यादा भागने वाले 10 शेयरों में शामिल अन्य कंपनियों की बात करें तो इसमें गौतम अडानी की कंपनी Adani Ent Share भी शामिल है और ये 7.50 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है. इसके साथ ही Mazgaon Dock का स्टॉक 6.34 फीसदी और Bharat Dynamic का शेयर 6.14 फीसदी की उछाल के साथ कारोबार कर रहा था. एशिया के सबसे अमीर इंसान मुकेश अंबानी की कंपनी जियो फाइनेंशियल सर्विसेज में भी 5 फीसदी की तेजी देखने को मिली, तो अडानी पावर का शेयर 4 फीसदी की छलांग लगाते हुए ट्रेड कर रहा है.

Sensex-Nifty ने ऐसे रचा इतिहास
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के 30 शेयरों वाले सेंसेक्स ने अपना पुराना रिकॉर्ड तोड़ते हुए करीब 1200 अंक से ज्यादा की उछाल के साथ 75,368 का स्तर छू लिया, जो इसका ऑल टाइम हाई लेवल है. तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी इंडेक्स ने इतिहास रचते हुए नए ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया. खबर लिखे जाने तक निफ्टी 350 अंक से ज्यादा उछलकर 22,948 रुपये के ऑल टाइम हाई लेवल पर पहुंच गया. एनएसई लिस्‍टेड 2,572 शेयरों में से कारोबार हो रहा था, जिसमें से 1,220 शेयर उछाल पर कारोबार कर रहे थे. जबकि 1,242 शेयरों में गिरावट जारी है. वहीं 110 शेयर अनचेंज नजर आ रहे हैं. खास बात ये है कि इनमें शामिल 100 से ज्यादा शेयर ऐसे हैं, जिन्होंने अपने 52 सप्‍ताह के हाई लेवल को टच किया.

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...