4.9 C
London
Monday, April 20, 2026
HomeUncategorizedरिलायंस, टीसीएस, इंफोसिस… देश की टॉप 6 कंपनियों को यह क्या हुआ?...

रिलायंस, टीसीएस, इंफोसिस… देश की टॉप 6 कंपनियों को यह क्या हुआ? 78000 करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान

Published on

नई दिल्ली

पिछले हफ्ते भारत की टॉप 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से छह की मार्केट वैल्यू गिर गई है। यह गिरावट 78,166.08 करोड़ रुपये की रही। इनमें रिलायंस इंडस्ट्रीज से लेकर टीसीएस तक शामिल हैं। दरअसल, शेयर बाजार में कमजोरी का माहौल बना हुआ था, जिसका असर इन कंपनियों पर पड़ा। बेंचमार्क इंडेक्स में गिरावट के कारण मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ।

पिछले हफ्ते बीएसई सेंसेक्स में 609.51 पॉइंट्स यानी 0.74% की गिरावट आई। वहीं, निफ्टी में 166.65 पॉइंट्स यानी 0.66% की गिरावट दर्ज हुई। इस वजह से कई बड़ी कंपनियों को नुकसान हुआ। टॉप की 10 कंपनियों में से जिन 6 कंपनियों को नुकसान हुआ उनमें रिलायंस इंडस्ट्रीज, टीसीएस, आईसीआईसीआई बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, इंफोसिस और हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड शामिल हैं।

किस कंपनी को कितना नुकसान?
रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैपिटलाइजेशन 40,800.4 करोड़ रुपये गिर गया। अब इसकी कुल वैल्यूएशन 19,30,339.56 करोड़ रुपये है। वहीं टीसीएस को भी 17,710.54 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। अब इसकी वैल्यूएशन 12,71,395.95 करोड़ रुपये है।

वहीं इंफोसिस की मार्केट वैल्यू 10,488.58 करोड़ रुपये घटकर 6,49,876.91 करोड़ रुपये रह गई। हिंदुस्तान यूनिलीवर को 5,462.8 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ और यह 5,53,974.88 करोड़ रुपये पर बंद हुआ। आईसीआईसीआई बैंक और एसबीआई को अपेक्षाकृत कम नुकसान हुआ। आईसीआईसीआई बैंक का नुकसान 2,454.31 करोड़ रुपये और एसबीआई का 1,249.45 करोड़ रुपये रहा।

इन कंपनियों को हुआ फायदा
बाजार में कमजोरी के बावजूद टॉप 10 में से चार कंपनियों ने अच्छा प्रदर्शन किया। भारती एयरटेल सबसे ज्यादा फायदे में रही। इसने अपने मार्केट कैप में 10,121.24 करोड़ रुपये जोड़े। इससे कंपनी का मार्केट कैप 10,44,682.72 करोड़ रुपये हो गया है। बजाज फाइनेंस ने 4,548.87 करोड़ रुपये, ITC ने 875.99 करोड़ रुपये और एचडीएफसी बैंक ने 399.93 करोड़ रुपये का फायदा कमाया।

रिलायंस सबसे मूल्यवान कंपनी
रिलायंस इंडस्ट्रीज अभी भी देश की सबसे मूल्यवान कंपनी है। उसके बाद एचडीएफसी बैंक, टीसीएस, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, इंफोसिस, बजाज फाइनेंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर और आईटीसी का नंबर आता है।

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...