11 C
London
Thursday, April 16, 2026
HomeUncategorizedReliance की नई चाल! 50 साल पुराने कैंपा कोला का नया अवतार,...

Reliance की नई चाल! 50 साल पुराने कैंपा कोला का नया अवतार, पेप्सी और कोका-कोला से टक्कर

Published on

मुकेश अंबानी की रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (RCPL) ने भारत के प्रतिष्ठित पेय ब्रांड, कैंपा के लॉन्च की घोषणा की है। रिलायंस के साथ करीब आधी सदी पुराने ब्रैंड कैंपा ने भारतीय पेय पदार्थ मार्केट में वापसी की है। शुरुआत में कैंपा कोला, कैंपा लेमन और कैंपा ऑरेंज को बाजार में उतारा जाएगा। कंपनी ने इसे ‘द ग्रेट इंडियन टेस्ट’ का नाम दिया है।

इंडियन ब्रैंड कैंपा को बाजार में उतार कर रिलायंस इंडस्ट्रीज ने भारतीय पेय पदार्थों की मार्केट में दुनिया की दो सबसे बड़ी कंपनियों, पेप्सिको और कोका-कोला को ललकारा है। मार्केट के जानकारों का अनुमान है कि कैंपा सीधे तौर पर पेप्सिको और कोका -कोला के बाजार में सेंध लगाएंगी। रिलायंस का कहना है कि भारत में अपनी ख़ुद की रिटेल चेन के दम पर रिलायंस इन दिग्गज कंपनियों का मुकाबला करने को तैयार है।

लॉन्च पर Reliance Consumer Products Limited के प्रवक्ता ने कहा, ‘कैंपा को उसके नए अवतार में पेश करके, हम उम्मीद करते हैं कि अगली पीढ़ी के उपभोक्ता इस प्रतिष्ठित ब्रैंड को अपनाएंगे, युवा उपभोक्ताओं को नया स्वाद पसंद आएगा। तेजी से विकसित हो रहे भारतीय बाजार में खपत अधिक होने के कारण कैंपा के लिए कहीं अधिक अवसर हैं।’

1 और 2 लीटर के घरेलू पैक में भी कैंपा मिलेगी
200, 500 और 600 मिलीलीटर के पैक के अलावा कंपनी 1 और 2 लीटर के घरेलू पैक में भी कैंपा पेश करेगी। आरसीपीएल ने आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से शुरू करके पूरे भारत में अपने कोल्ड बेवरेज पोर्टफोलियो का रोल-आउट किया है। कंपनी का विज़न किफायती दरों पर उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को भारतीय उपभोक्ताओं को परोसना है।

Latest articles

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

भोपाल संसद आलोक शर्मा का नारी शक्ति ने किया भव्य सम्मान

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित कराने के समर्थन में भोपाल...

बीएचईएल झांसी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, ग्रामीणों को मिला लाभ

भेल झांसी l भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के...

अयोध्यानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.28 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अयोध्यानगर थाना...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...