14.4 C
London
Monday, April 27, 2026
HomeUncategorized'दुआओं में याद रखना', आलीशान लाइफ छोड़कर अब एक्ट्रेस कर रही ये...

‘दुआओं में याद रखना’, आलीशान लाइफ छोड़कर अब एक्ट्रेस कर रही ये काम

Published on

दुनिया में आया हर इंसान कामयाब और अमीर बनने का ख्वाब देखता है. भोजपुरी एक्ट्रेस सहर अफशा ने भी ऐसा ही कुछ सोचा था. एक्ट्रेस को शोहरत और दौलत मिली भी. सहर अफशा की जिंदगी परफेक्ट ट्रैक पर चल रही थी, तभी उन्हें एहसास हुआ कि असल में वो गलत राह पर चल रही थीं. इसलिये कुछ दिन पहले उन्होंने इंडस्ट्री को अलविदा कह खुदा की इबादत करने का फैसला किया. वहीं अब सहर ने एक नया काम शुरू किया है. चलिये देखते हैं कि लाइमलाइट से दूर अब सहर क्या कर रही हैं.

सहर का नया सफर
शोबिज से दूर सहर अफशा अपनी अलग राह बनाती दिख रही हैं. हालांकि, शुरुआत में उन्हें थोड़ी परेशानी हुई, लेकिन अब वो अपने काम से खुश दिख रही हैं. सहर ने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों में उनके हाथों में केक नजर आ रहे हैं. पोस्ट शेयर करते हुए वो लिखती हैं, शोबिज छोड़ने के बाद मैं कंफ्यूज थी. समझ नहीं आ रहा था कि क्या करना चाहिये और क्या नहीं.

सहर अपनी पोस्ट में बताती हैं कि उन्होंने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कुछ करना था. काफी सोचने के बाद सहर ने कर्नाटक के सबसे बड़े व्यवसाय एक्सपो 2022 में हिस्सा लिया. इस एक्सपो में अपना कुकिंग और फैशन टैलेंट को दिखाने का मौक मिला. इस एक्सपो से 90 प्रतिशत महिलाएं वेंडर के रूप में जुड़ी हुई है. पोस्ट के अंत में सहर लिखती हैं, दुआ में याद रखिये और अपनी अप्पी को फुल सपोर्ट कीजिये हमेशा की तरह.

खेसारी-पवन के साथ किया काम
सहर अफशा, खेसारी लाल यादव और पवन सिंह जैसे सुपरस्टार्स के साथ काम कर चुकी हैं. करियर में ऊंची उड़ान भरने के बाद उन्हें एहसास हुआ कि वो इस काम के लिये नहीं बनी हैं. इसके बाद उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया और कहा वो शोबिज छोड़ रही हैं. सहर ने पोस्ट में लिखा, ‘मैं सबको बताना चाहती हूं कि मैं शोबिज छोड़ रही हूं. अब इंडस्ट्री से मेरा कोई वास्ता नहीं है. बाकी जीवन में अल्लाह की सेवा में लगाउंगी.’

‘अतीत में जिस तरह का जीवन जिया उसके लिये अल्लाह से माफी मांगती हूं. मैंने सब खत्म करने का फैसला कर लिया है. अब सिर्फ अल्लाह की सेवा करना चाहती हूं.’ सहर ने इंडस्ट्री छोड़ दी है. पर वो सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और लाइफ के सारे अपडेट शेयर करती रहती हैं.

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...