8.8 C
London
Monday, April 27, 2026
HomeUncategorizedरिजर्व बैंक की एमपीसी की बैठक इसी सप्ताह, बढ़ेगा बोझ या घटेगी...

रिजर्व बैंक की एमपीसी की बैठक इसी सप्ताह, बढ़ेगा बोझ या घटेगी आपकी ईएमआई?

Published on

मुंबई

पिछले सप्ताह ही सरकार की तरफ से जीडीपी (GDP) के आंकड़े घोषित किए गए थ। चालू वित्त वर्ष के दौरान जुलाई-सितंबर तिमाही में सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर घटकर 5.4 फीसदी पर आ गई है। इसके बावजूद, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की छह सदस्यीय मौद्रिक नीति समिति (MPC) की इस सप्ताह होने वाली समीक्षा बैठक में रेपो रेट (Repo Rate) कम होने के आसार नहीं हैं। कहा जा रहा है कि रिजर्व बैंक मौजूदा रेपो दर को बरकरार रख सकता है।

10 बार से नहीं घटा है रेपो रेट
यह बात फरवरी 2023 की है। तब रिजर्व बैंक ने रेपो दर को 25 बेसिस प्वाइंट बढ़ाकर 6.5 प्रतिशत किया था। उसके बाद से पिछली एमपीसी बैठक तक इसे स्थिर रखा गया है। मतलब कि तब से अब तक एमपीसी की 10 बैठकें हो चुकी हैं। इसमें रेपो रेट में कोई घट-बढ़ नहीं की गई है।

अगली बैठक चार दिसंबर से
रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास की अध्यक्षता में एमपीसी की अगली बैठक 4 दिसंबर से शुरू होगी। यह बैठक 6 दिसंबर 2024 तक चलेगी। इसमें लिए गए फैसलों की जानकारी एसके दास आगामी 6 दिसंबर को देंगे। महंगाई के आंकड़े सार्वजनिक होने से पहले बड़े पैमाने पर विशेषज्ञ अनुमान जता रहे थे कि अगली एमपीसी बैठक में बेंचमार्क दरों को कम किया जा सकता है। हालांकि, खुदरा महंगाई दर का आंकड़ा 6% से अधिक होने के कारण उनकी राय बदली है।

क्या है संभावना
जानकारों का कहना है कि इस बार एमपीसी की ओर से ब्याज दरों में कटौती का फैसला लेने की गुंजाइश न के बराबर है। बीते शुक्रवार (29 नवंबर 2024) को जारी नवीनतम जीडीपी आंकड़ों के अनुसार वित्त वर्ष 2025 की दूसरी तिमाही में वृद्धि दर साल-दर-साल आधार पर धीमी होकर 5.4 प्रतिशत हो गई, जो पहली तिमाही में 6.7 प्रतिशत थी। ऐसे में रिजर्व बैंक भी अपने ग्रोथ अनुमान को मौजूदा 7.2 फीसदी से घटा सकता है।

एमपीसी की पिछली बैठक में क्या हुआ था?
रिजर्व बैंक के एमपीसी की पिछली बैठक 9 अक्टूबर को समाप्त हुई थी। बैठक के बाद आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने घोषणा की थी कि रेपो दर 6.5 प्रतिशत पर बरकरार रहेगी। यह लगातार 10वीं समीक्षा बैठक थी, जिसमें रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया था।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...