15.5 C
London
Thursday, April 30, 2026
HomeUncategorizedइस्तीफा दे दिया... जिस अधिकारी पर महिला ने लगाया था छेड़छाड़ का...

इस्तीफा दे दिया… जिस अधिकारी पर महिला ने लगाया था छेड़छाड़ का आरोप, जिंदल स्‍टील का उस पर बड़ा खुलासा!

Published on

नई दिल्‍ली

जिंदल स्टील के जिस पूर्व अधिकारी दिनेश कुमार सरावगी पर महिला ने फ्लाइट में यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था, उस पर कंपनी ने बड़ा खुलासा क‍िया है। महिला ने सोशल मीडिया पर अपनी आपबीती सुनाते हुए बताया था कि सरावगी ने उन्हें अश्लील वीडियो दिखाने की कोशिश की। उनके साथ छेड़छाड़ की। इस घटना के एक दिन बाद जिंदल स्टील ने बताया कि कंपनी से उनका कोई लेना-देना नहीं है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज को पत्र लिखकर कंपनी ने बताया कि सरावगी ने 28 मार्च 2023 को ही कंपनी के डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया था।

यह घटना कोलकाता से अबू धाबी जाने वाली फ्लाइट में घटी। पीड़िता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्‍स पर अपनी आपबीती शेयर की थी। उन्होंने बताया था कि सरावगी उनके बगल वाली सीट पर बैठे थे। उन्होंने बातचीत शुरू की। बातचीत के दौरान सरावगी ने उनसे उनके शौक के बारे में पूछा और फिर अपने फोन पर अश्लील वीडियो दिखाने लगे। वह घबरा गईं और तुरंत वॉशरूम भाग गईं। उन्होंने फ्लाइट अटेंडेंट से शिकायत की जिन्होंने तुरंत कार्रवाई की।

पीड़‍िता ने नवीन ज‍िंंदल को भी क‍िया था टैग
अपनी पोस्ट में पीड़‍िता ने जिंदल स्टील के प्रमोटर और बीजेपी सांसद नवीन जिंदल को भी टैग किया था। उन्होंने जिंदल से इस मामले में कार्यवाही करने की अपील की थी। जिंदल ने तुरंत जवाब देते हुए कहा था कि वह इस मामले की जांच कराएंगे। सख्त से सख्त कार्रवाई करेंगे। उन्होंने कहा था कि कंपनी में इस तरह के व्यवहार को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

नवीन जिंदल ने आगे लिखा था, ‘संपर्क करने और बोलने के लिए धन्यवाद! आपने जो किया वह करने के लिए बहुत साहस चाहिए और मैं चाहता हूं कि आपको पता चले कि हमारे यहां इस तरह के मामलों के लिए जीरो टॉलरेंस की नीति है। मैंने टीम को मामले की तुरंत जांच करने और उसके बाद सख्त और आवश्यक कार्रवाई करने के लिए कहा है।’

ज‍िंंदल स्‍टील ने शेयर बाजार को दी यह जानकारी
जिंदल स्टील ने शेयर बाजार को भेजे अपने पत्र में स्पष्ट किया है कि ‘हम सूचित करना चाहते हैं कि दिनेश कुमार सरावगी ने 28 मार्च 2023 को कंपनी के निदेशक के पद से इस्तीफा दे दिया था।’ कंपनी ने आगे कहा कि दिनेश कुमार सरावगी अब कंपनी से किसी भी तरह से नहीं जुड़े हैं।

सरावगी वर्तमान में ओमान स्थित वल्कन ग्रीन स्टील के सीईओ हैं, जिसे जिंदल स्टील समूह के एक हिस्से के रूप में बताया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वल्कन ग्रीन स्टील ने इस मामले की जांच के लिए एक समिति गठित की है और सरावगी को छुट्टी पर भेज दिया है।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...