9.5 C
London
Thursday, March 26, 2026
HomeUncategorizedचावल की कीमतों ने तोड़ा 12 साल का रिकॉर्ड, भारत के बैन...

चावल की कीमतों ने तोड़ा 12 साल का रिकॉर्ड, भारत के बैन लगाने से भाव में उछाल

Published on

नई दिल्ली,

हाल के दिनों में चावल की कीमतों (Rice Price) में जोरदार तेजी देखने मिल रही है. भाव लगभग 12 साल के अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है. रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन (FAO) ने कहा- ‘FAO का कुल चावल प्राइस इंडेक्स जुलाई में एक महीने की तुलना में 2.8 फीसदी बढ़कर औसतन 129.7 अंक हो गया. यह पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में लगभग 20 प्रतिशत अधिक है और सितंबर 2011 के बाद से ये चावल का उच्चतम स्तर है.’

क्यों बढ़ रही हैं चावल की कीमतें?
चावल की बढ़ती कीमतों की कई वजहें हैं. इनमें से एक है चावल की मजबूत मांग. इसके अलावा भारत ने हाल ही में गैर-बासमती चावल के निर्यात पर प्रतिबंध लगाया है. इस वजह से भी कीमतों में बढ़ोतरी हुई है. भारत के निर्यात पर बैन लगाने के चलते ग्लोबल मार्केट में चावल की सप्लाई कम हो गई है. साथ ही एक बड़ी वजह कुछ चावल उत्पादक देशों में अनियमित मौसम की स्थिति के कारण भी पैदावार का कम होना भी है. जिसकी वजह से आपूर्ति में अधिक गिरावट आई है.

चावल निर्यात में भारत की हिस्सेदारी
बता दें कि ग्लोबल चावल निर्यात में भारत की 40 फीसदी हिस्सेदारी है. भारत ने पिछले महीने घरेलू कीमतों को काबू में करने के लिए चावल के निर्यात पर प्रतिबंध लगाया है. हाल के सप्ताह में कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची हैं. भारत के चावल के निर्यात पर प्रतिबंध लगाने से ग्लोबल मार्केट में खाद्य कीमतों में अस्थिरता बढ़ने की आशंका है.

कई देशों में खड़ा हो सकता है संकट
चावल की बढ़ती कीमत का कई देशों में खाद्य सुरक्षा पर अहम प्रभाव पड़ सकता है. चावल दुनिया भर के लाखों लोगों का मुख्य भोजन है और ऊंची कीमतें लोगों के लिए इस आवश्यक भोजन को वहन करना अधिक कठिन बना सकती हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, भारत, थाईलैंड, वियतनाम, कंबोडिया और पाकिस्तान चावल के प्रमुख निर्यातकों में से हैं. जबकि, चीन, फिलीपींस, बेनिन, सेनेगल, नाइजीरिया और मलेशिया प्रमुख आयातक हैं.

भारत के चावल इंपोर्ट का आंकड़ा
भारत से गैर-बासमती सफेद चावल का कुल निर्यात 2022-23 में 4.2 मिलियन अमेरिकी डॉलर का था. जबकि पिछले वर्ष में यह 2.62 मिलियन अमेरिकी डॉलर का रहा था. भारत सबसे ज्यादा गैर-बासमती सफेद चावल थाईलैंड, इटली, स्पेन, श्रीलंका और संयुक्त राज्य अमेरिका को निर्यात करता है. देश से निर्यात होने वाले कुल चावल में गैर-बासमती सफेद चावल की हिस्सेदारी करीब 25 फीसदी है.

चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में लगभग 15.54 लाख टन सफेद चावल का निर्यात किया गया है, जो कि एक साल पहले की अवधि में केवल 11.55 लाख टन ही था यानी सालाना आधार पर चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में निर्यात में 35 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...