26.9 C
London
Monday, June 22, 2026
HomeUncategorizedRIL Q1 Result: पहले शेयर गिरे, अब नतीजे कमजोर... रिलायंस का मुनाफा...

RIL Q1 Result: पहले शेयर गिरे, अब नतीजे कमजोर… रिलायंस का मुनाफा 11% घटा

Published on

नई दिल्ली,

मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज ने जून तिमाही के अपने नतीजे जारी कर दिए हैं. इसके टेलीकॉम ब्रॉन्च रिलायंस जियो इन्फोकॉम (Jio) के मुनाफे में सालाना आधार पर इजाफा हुआ है. जियो इन्फोकॉम का पहली तिमाही में मुनाफा 12.2 फीसदी बढ़ा है. नए ग्राहकों की संख्या में हुई बढ़ोतरी के चलते कंपनी का मुनाफा उछला है.

ग्राहकों के हिसाब से भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी जियो ने कहा कि अप्रैल-जून में उसका नेट प्रॉफिट बढ़कर 4,863 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले 4,335 करोड़ रुपये था. कंपनी का ऑपरेशनल रेवेन्यू 9.9 फीसदी बढ़कर 24,042 करोड़ रुपये हो गया. जबकि एक साल पहले की अवधि में ये आंकड़ा 21,873 करोड़ रुपये था.

रिलायंस इंडस्ट्रीज का मुनाफा घटा
जून की तिमाही में रिलायंस इंडस्ट्रीज का नेट प्रॉफिट 10.8 फीसदी घटकर 16,011 करोड़ रुपये पर आ गया. पिछले साल की इसी अवधि में रिलायंस इंडस्ट्रीज का मुनाफा 17,955 करोड़ रुपये रहा था. मुख्य रूप से क्रूड ऑयल की कीमतों में आई तेज गिरावट और डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट्स की कम कीमत वसूली के कारण रेवेन्यू में गिरावट आई है.

तिमाही के दौरान कंपनी की इनकम 2.07 लाख करोड़ रुपये रही है. एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी की आय 2.19 लाख करोड़ रुपये रही थी. जून की तिमाही के दौरान कंपनी के मार्जिन में सुधार देखने को मिला है.

मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली कंपनी ने कहा कि उसका स्टैंडअलोन रेवेन्यू सालाना आधार पर 5.31 फीसदी घटकर 2,10,831 करोड़ रुपये रह गया. ये पिछले साल की समान तिमाही में 2,22,664 करोड़ रुपये रहा था. विश्लेषकों को मुंबई मुख्यालय वाली कंपनी की बिक्री में साल-दर-साल 2-8 फीसदी की गिरावट की उम्मीद थी.

कंपनी के बोर्ड ने FY23 के लिए प्रति शेयर 9 रुपये का डिविडेंट का ऐलान किया है. जूम तिमाही में एबिटा सालाना आधार पर 5.1 फीसदी बढ़कर 41,982 करोड़ रुपये (5.1 बिलियन डॉलर) हो गया. कंपनी का EBITDA 38,093 करोड़ रहा, जबकि एक साल पहले की अवधि में यह 37,997 करोड़ रुपये रहा था. जून तिमाही के दौरान EBITDA मार्जिन 18.3 प्रतिशत पर आ गया, जबकि एक साल पहले की अवधि में यह 17.3 फीसदी पर था.

शेयरों में तेज गिरावट
बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी पर सबसे वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है. बीते दिन रिलायंस ने अपनी फाइनेंसियल सर्विस कंपनी को अलग कर दिया. रिजल्ट से पहले शुक्रवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई. RIL के शेयर 3 फीसदी तक टूट गए.

Latest articles

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त, लू-गर्मी और आंधी-बारिश का मिला-जुला असर

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग...

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...