20.3 C
London
Sunday, April 26, 2026
HomeUncategorizedपहली बार 81 के पार पहुंचा रुपया, डॉलर के मुकाबले अब तक...

पहली बार 81 के पार पहुंचा रुपया, डॉलर के मुकाबले अब तक का सबसे निचला स्तर

Published on

नई दिल्ली

रुपये में लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिली है। डॉलर के मुकाबले रुपया अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है। रुपया शुक्रवार को 41 पैसे की गिरावट के साथ डॉलर के मुकाबले 81.20 के ऑल-टाइम लो पर पहुंच गया है। यूएस ट्रेजरी यील्ड्स के कई साल के हाई पर पहुंचने और इंपोर्टर्स की तरफ से डॉलर की ऊंची डिमांड के कारण रुपये में यह गिरावट आई है। रुपये में गुरुवार को फरवरी के बाद से सबसे बड़ी सिंगल सेशन पर्सेंटेज गिरावट आई थी। डॉलर के मुकाबले गुरुवार को रुपये में 99 पैसे की गिरावट आई थी।

यूएस बॉन्ड यील्ड्स में 4.1% का उछाल आया
यूएस डॉलर इंडेक्स 111 की रेंज के ऊपर बना हुआ है। वहीं, यूएस बॉन्ड यील्ड्स में 4.1 पर्सेंट का उछाल आया है। ट्रेडर्स का कहना है कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की तरफ से आक्रामक तरीके से दखल न दिए जाने और यूएस फेडरल रिजर्व के रेट आउटलुक के कारण रुपये में गिरावट देखने को मिली है। 10 साल की अवधि वाले यूएस ट्रेजरी यील्ड में 3.70 पर्सेंट और दो साल वाले ट्रेजरी यील्ड में 4.16 पर्सेंट का उछाल आया है।

रुपये में आ सकती है और कमजोरी
यूएस डॉलर के मुकाबले रुपया गुरुवार को 80.86 रुपये के रिकॉर्ड लो पर बंद हुआ था। वहीं, बुधवार को रुपया 79.97 के स्तर पर था। डॉलर इंडेक्स शुक्रवार को 111.35 के स्तर पर लगभग फ्लैट रहा, यह दो दशक के अपने हाई 111.81 के करीब रहा। डॉलर इंडेक्स गुरुवार को इस स्तर पर पहुंचा था। एशियन करेंसीज में गुरुवार को रुपया सबसे ज्यादा गिरावट वाली करेंसीज में रहा। एनालिस्ट्स का कहना है कि रुपये में और गिरावट देखने को मिल सकती है। CR फॉरेक्स ए़डवायजर्स ने एक नोट में कहा है कि शॉर्ट टर्म में रुपया नए लो को टेस्ट कर सकता है। हमारा मानना है कि आने वाले समय में रुपया 81.80 से 82 रुपये तक जा सकता है।

 

Latest articles

राजधानी में गर्मी शुरू होते ही जल संकट ने बढ़ाई परेशानी, टैंकरों के भरोसे झुग्गी बस्तियां

भोपाल। अप्रैल का महीना आधा बीतते ही भोपाल में भीषण गर्मी के साथ पानी...

13 साल की दुल्हन और 42 का दूल्हा, प्रशासन ने मौके पर पहुँचकर रुकवाई शादी

इंदौर। जिले में बाल विवाह के खिलाफ प्रशासन ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए...

पार्किंग को लेकर विवाद के बाद घर में घुसे हमलावर, महिला और बेटी के साथ मारपीट

भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके श्यामला हिल्स में पार्किंग के मामूली विवाद ने खूनी...

जिम में निवेश के नाम पर 32 लाख की ठगी, तीन साल बाद ऐशबाग पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

भोपाल। राजधानी के ऐशबाग इलाके में एक जालसाज द्वारा जिम व्यवसाय में निवेश का...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...