19.5 C
London
Monday, April 27, 2026
HomeUncategorizedरुपया गिरा धड़ाम, डॉलर के मुकाबले बुरी तरह टूटा, पहली बार पहुंचा...

रुपया गिरा धड़ाम, डॉलर के मुकाबले बुरी तरह टूटा, पहली बार पहुंचा 83 के पार

Published on

नई दिल्ली,

डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया का कमजोर होना जारी है. हालांकि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने हाल में एक बयान दिया था कि रुपया नहीं गिर रहा, बल्कि डॉलर मजबूत हो रहा है. इस पर पक्ष-विपक्ष के बीच काफी बहस भी छिड़ी. अब बुधवार को रुपये ने रिकॉर्ड निचले स्तर को छुआ. डॉलर के मुकाबले 61 पैसे टूटकर ये 83.01 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ, जो इसका अब तक का सबसे निचला स्तर है.

ये पहली दफा है जब रुपया 83 के पार पहुंचा है. इससे पहले मंगलवार को भी रुपये में गिरावट का रुख देखा गया था. डॉलर के मुकाबले ये 82.36 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था.बुधवार को दोपहर में कारोबार के दौरान रुपये में मामूली सुधार देखा गया, लेकिन शाम होने तक इसमें गिरावट देखी जाने लगी. कारोबार समाप्ति के वक्त ये डॉलर के मुकाबले बुरी तरह टूटा और 83 रुपये प्रति डॉलर के पार जाकर बंद हुआ.

शेयर बाजार में भी दिनभर उतार-चढ़ाव का दौर चलता रहा. पर कारोबार के अंत तक आते-आते ये बढ़त के साथ बंद हुए. BSE Sensex बुधवार को 146.59 अंक की बढ़त के साथ 59,107.19 अंक पर बंद हुआ. वहीं NSE Nifty भी 25.30 अंक की मजबूती के साथ 17,521.25 अंक पर जाकर रुका.

निर्मला सीतारमण का बयान
हाल में वित्त मंत्री अमेरिका की यात्रा पर थीं. वहां पत्रकारों के साथ एक प्रेस वार्ता के दौरान जब उनसे रुपये के गिरने को लेकर सवाल किया गया, तब उन्होंने कहा, ‘‘रुपया गिर नहीं रहा, बल्कि डॉलर निरंतर मजबूत हो रहा है. डॉलर के आगे अन्य सभी मुद्राओं की हालत समान है.’’

उन्होंने कहा कि अन्य उभरती अर्थव्यवस्थाओं की मुद्रा की तुलना में डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति और प्रदर्शन बेहतर रहा है.निर्मला सीतारमण ने कहा कि RBI लगातार कोशिश कर रहा है कि मुद्रा को लेकर बहुत ज्यादा उथल-पुथल ना हो. आरबीआई की कोशिश बाजार में हस्तक्षेप करके रुपये के मूल्य को ठीक करने से नहीं जुड़ी है.वित्त मंत्री के इस बयान को लेकर काफी हंगामा भी हुआ. विपक्ष ने उनके इस बयान को लेकर उन पर हमला बोला, वहीं सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर तीखी प्रतिक्रिया देखी गई.

क्या वाकई गिर रहा रुपया?
भले वित्त मंत्री के बयान को लेकर काफी हंगामा हुआ हो, लेकिन उनके बयान का आशय दूसरा था. अगर डॉलर इंडेक्स (DXY) के आंकड़ों को देखा जाए, तो इस साल की शुरुआत से अब तक डॉलर 17.38% मजबूत हुआ है. ये बीते 20 साल में डॉलर की सबसे अच्छी बढ़त है. वहीं इस साल की शुरुआत से अब तक रुपये में डॉलर के मुकाबले महज 8 से 9 प्रतिशत के बीच गिरावट दर्ज की गई है.अन्य अंतरराष्ट्रीय मुद्राओं से तुलना करने पर पता चलता है कि येन के मुकाबले डॉलर में 22% की मजबूती दर्ज की गई, जबकि यूरो के मुकाबले डॉलर की ये मजबूती 13% रही है.

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...