32.5 C
London
Wednesday, May 27, 2026
HomeUncategorizedसाजिद खान हुए इविक्ट? बिग बॉस के घर से अपना बोरिया-बिस्तरा समेटने...

साजिद खान हुए इविक्ट? बिग बॉस के घर से अपना बोरिया-बिस्तरा समेटने की हो गई है तैयारी!

Published on

‘बिग बॉस 16’ वीकेंड का वार आ चुका है और जिन घरवालों पर नॉमिनेशन की तलवार लटकी है उनके प्राण भी सूखे हुए हैं। अब इस वीक नॉमिनेट होने वाले सदस्य का डीटेल भी सामने आ चुका है और खबर है कि इस बार कोई और नहीं बल्कि साजिद खान ‘बिग बॉस’ से आउट होनेवाले हैं। ट्विटर पर ‘द खबरी’ यूजर की तरफ से दिए रिपोर्ट में कुछ ऐसा ही दावा किया गया है।

साजिद खान इस घर से एलिमिनेट हो रहे हैं
‘द खबरी’ ने ट्विटर पर यह जानकारी दी है। ट्विटर पर इसे एक्सक्लूसिव और कन्फर्म बताते हुए कहा गया है कि साजिद खान इस घर से एलिमिनेट हो रहे हैं। इस खबर से काफी लोगों को खुशी हुई होगी क्योंकि मीटू के आरोपी रहे साजिद खान के बिग बॉस में एंट्री को लेकर बवाल तो शुरुआत से ही रही है। इस खबर को सुनने के साथ ही लोग सोशल मीडिया पर खुशी जताने लगे हैं। लोग कहते नजर आ रहे हैं कि ऐसा हुआ तो वो सबसे खुश होंगे। एक ने कहा है- यह सच है तो एक पार्टी बनती है।हालांकि, यह खबर कितनी सच है यह शो जारी होने के बाद ही पता चल पाएगा।

कहा जा रहा था मेकर से हुई है साजिद की डील
इस वीक साजिद खान नॉमिनेट सदस्यों में से एक थे। हालांकि, कहा जा रहा था कि मेकर्स उन्हें घर से नहीं निकालेंगे और बताया गया था कि मेकर्स से उनकी बड़ी डील हुई है। साजिद इस घर में कई बार नॉमिनटे हुए और हर बार बच भी गए। दरअसल इस वीक जैसे ही साजिद का नाम नॉमिनेटेड सद्स्यों की लिस्ट में शामिल हुआ कि तभी वोटिंग लाइंस बंद हो गई थी और कहा जा रहा था कि यह कुछ और नहीं बल्कि साजिद को बचाने का एक तरीका है। क्योंकि सभी जानते थे कि साजिद को सबसे कम वोट पड़ेंगे। हालांकि, यह फंडा अब गलत साबित होती दिख रहा है।

सलमान खान ने लगाई साजिद की क्लास
इतना ही नहीं साजिद पर इस शु्क्रवार का वार के मौके पर सलमान काफी गुस्सा भी नजर आ रहे हैं। दरअसल पिछले दिनों साजिद ने निमृत को लेकर अब्दू को उकसाया था और अब लेटेस्ट एपिसोड में प्यार और क्रश को लेकर उन्होंने अब्दू के साथ-साथ निमृत की भी क्लास लगा दी। वह निमृत पर गुस्सा होते हैं कि अपने अफेयर के बार में अब्दू को क्यों नहीं बताया वहीं अब्दू को गुस्से ेमं समझाने की कोशिश करते हैं वह निमृत के चक्कर में न पड़ें वर्ना खुद को बर्बाद कर लेंगे। अब इसी बात को लेकर सलमान खान ने साजिद की क्लास लगाई है।

Latest articles

बीएचईएल के कुछ एजीएम 12 साल से नहीं बन पाये जीएम, अब फिर प्रमोशन की कतार में

केसी दुबे भोपाल यूनिट से कौन बनेंगा जीएम,कॉरपोरेट खंगाल रहा है कुंडली अगले साल कई...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक, कई अहम फैसलों को मंजूरी

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में महानदी भवन स्थित मंत्रालय में आयोजित...

धंबोला रात्रि चौपाल में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महिलाओं और किसानों से किया संवाद

राजस्थान। राजस्थान के डूंगरपुर जिला की चौरासी विधानसभा क्षेत्र स्थित धंबोला ग्राम पंचायत में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बीसलपुर बांध का करेंगे दौरा; ‘वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान’ के तहत करेंगे पूजा-अर्चना

देवली (टोंक)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को देवली उपखंड क्षेत्र स्थित प्रदेश...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...