6.2 C
London
Monday, March 16, 2026
HomeUncategorizedबुलेटप्रूफ कार में चलने लगे हैं सलमान खान, मर्डर की धमकी के...

बुलेटप्रूफ कार में चलने लगे हैं सलमान खान, मर्डर की धमकी के बाद साथ रहते हैं बंदूक वाले गार्ड्स

Published on

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को कई बार जान से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं। सलमान खान को पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के आरोपी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस की जांच में पता चला है कि लॉरेंस ने सलमान खान की हत्या की सुपारी दी थी और एक शूटर उनकी हत्या के लिए मुंबई पहुंच भी गया था। इसके बाद मुंबई पुलिस ने सलमान खान की सिक्यॉरिटी टाइट कर दी है।

सलमान ने बदल ली है अपनी कार
पिछले दिनों सलमान खान के पिता सलीम खान को एक और धमकी भरा लेटर मिल था। इसके बाद सलमान खान ने हाल में मुंबई के पुलिस कमिश्नर से मिले थे और लाइसेंसी हथियार रखने पर विचार कर रहे हैं। अब खबर है कि सलमान खान ने अपनी सिक्यॉरिटी बढ़ाने के साथ ही गाड़ी भी अपग्रेड कर ली है। सलमान खान अब वाइट कलर की बुलेटप्रूफ लैंड क्रूजर में चलने लगे हैं और उनके साथ हथियारबंद सिक्यॉरिटी गार्ड्स का एक दस्ता भी रहता है। इससे पहले सलमान खान लैंड रोवर से सफर करते थे।

सलमान को क्यों मारना चाहता है लॉरेंस बिश्नोई
दरअसल Salman Khan पर आरोप है कि उन्होंने राजस्थान के जोधपुर में काले हिरण का शिकार किया था। काले हिरण को राजस्थान का बिश्नोई समाज पवित्र मानता है। इसके बाद ही गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने बिश्नोई समाज के सम्मान के नाम पर सलमान खान को मारने की धमकी दी थी।

इन फिल्मों में नजर आएंगे सलमान
वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान पिछली बार फिल्म ‘अंतिम: द फाइनल ट्रुथ’ में नजर आए थे। अब जल्द ही वह फिल्म ‘टाइगर 3’ में कटरीना कैफ और इमरान हाशमी के साथ नजर आने वाले हैं। इसके अलावा सलमान अभी अपनी आने वाली फिल्म ‘कभी ईद कभी दिवाली’ की भी शूटिंग कर रहे हैं जिसमें उनके साथ पूजा हेगडे नजर आएंगी। यह भी खबर है कि जल्द ही सलमान खान ‘नो एंट्री’ के सीक्वल की शूटिंग भी शुरू कर सकते हैं।

Latest articles

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...