17 C
London
Friday, April 17, 2026
HomeUncategorizedएमसी स्टैन की पॉप्युलैरिटी के आगे फीके पड़े सलमान खान, टॉप 5...

एमसी स्टैन की पॉप्युलैरिटी के आगे फीके पड़े सलमान खान, टॉप 5 में शिव और प्रियंका को भी नीचे धकेला

Published on

कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 16 तो खत्म हो गया लेकिन उसकी चर्चा आज भी हो रही है। उसके टॉप 5 कंटेस्टेंट्स आए दिन खबरों में छाए हुए हैं। उनकी पॉप्युलैरिटी दिन ब दिन बढ़ती जा रही है। जब तक वह घर के अंदर थे, तब तक तो वो ऑरमैक्स की पॉप्युलैरिटी लिस्ट में शुमार थे ही। बाहर आने के बाद भी उन सभी का जलवा बरकरार है। ऑरमैक्स मीडिया ने जनवरी, 2023 की एक रैकिंग लिस्ट जारी की है। इसमें टॉप 5 मोस्ट पॉप्युलर नॉन-फिक्शन पर्सनालिटीज के नाम हैं। कौन-किस नंबर पर है, आइए बताते हैं।

बिग बॉस का 16वां सीजन इतना हिट हुआ था कि उसको जनवरी से फरवरी तक के लिए एक्सटेंड कर दिया गया था। इस बार के कंटेस्टेंट्स भी कमाल के थे। मेकर्स को तगड़ा मसाला दे रहे थे। इतना ही नहीं, वीकेंड का वार भी धमाकेदार होता था, जो कि दर्शकों को बांधे रखता था। 135 दिन चले इस रियलिटी शो ने खबरों में भी अपनी जगह बनाई रखी और अभी भी ये सिलसिला जारी दिखाई दे रहा है। ऑरमैक्स मीडिय की जो नॉन-फिक्शन पर्सनालिटीज वाली लिस्ट है, उसमें चार नंबर तो इसी शो के लोगों के नाम पर है।

शिव ठाकरे और एमसी स्टैन में बड़ा अंतर
हिंदी टेलीविजन के जनवरी, 2023 महीने में Most Popular Non-Fiction Personalities में पहले नंबर पर जिसे भारत ने सबसे प्यार दिया वो हैं कॉमेडी किंग कपिल शर्मा । वहीं, दूसरे नंबर पर हैं बिग बॉस 16 के विनर एमसी स्टैन । तीसरे पर हैं टॉप 3 में शामिल प्रियंका चाहर चौधरी । चौथे पर हैं शो के होस्ट सलमान खान और पांचवे नंबर पर शिव ठाकरे हैं। कुल मिलाकर भारत ने बिग बॉस 16 के अलावा जो थोड़ा बहुत प्यार है वो कपिल शर्मा को ही दिया नहीं तो सारा घरवालों पर ही लुटा दिया।

बिग बॉस 16 के विनर की है जबरा फैन फॉलोइंग
वैसे ऑरमैक्स ने जो पहले भी बिग बॉस 16 के टॉप 5 कंटेस्टेंट्स की लिस्ट जारी की है हफ्ते-दर-हफ्ते की। उसमें भी एमी स्टैन नंबर एक पर और प्रियंका नंबर दो पर बने रहते थे। शिव ठाकरे ही कभी तीन तो कभी पांच पर नजर आते थे। इससे ये कहना गलत नहीं होगा कि बिग बॉस 16 की ट्रॉफी गलत हाथों में दे दी गई है। क्योंकि स्टैन की पॉप्युलैरिटी सबसे ज्यादा और जबरदस्त है।

Latest articles

भोपाल में शिक्षक भर्ती को अभ्यर्थियों ने किया बवाल, पुलिस से झड़प, कई अभ्यर्थी घायल

भोपाल। भोपाल में शिक्षक भर्ती को लेकर प्रदर्शन के दौरान पुलिस और अभ्यर्थियों के...

मध्य प्रदेश में सूरज के तेवर गए तीखे, पारा 43 डिग्री तक पहुंचा

भोपाल। मध्य प्रदेश में अब गर्मी ने पूरी तरह अपना असर दिखाना शुरू कर...

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...