7.2 C
London
Wednesday, March 4, 2026
HomeUncategorizedरविवार को नमक के उपाय, एक भी कर लीजिए तो सूर्य देव...

रविवार को नमक के उपाय, एक भी कर लीजिए तो सूर्य देव चमका देंगे किस्मत और खूब होगी तरक्की

Published on

हिंदू धर्म में रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित माना जाता है। इस दिन उनकी विशेष पूजा करने और उगते हुए सूर्य को जल देने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। वहीं, ज्योतिषशास्त्र में रविवार के कुछ उपाय भी बताए गए हैं जिन्हें करने से व्यक्ति को जीवन की कई समस्याओं से निजात मिल सकती है और सूर्य देव की कृपा प्राप्त हो सकती है। इन्हीं में से एक है नमक से जुड़े उपाय, जिन्हें रविवार के दिन करना विशेष रूप से फलदायी साबित हो सकता है। इनसे आपकी सोई किस्मत जाग सकती है और जीवन में तरक्की के रास्ते खुलने लगते हैं। ऐसे में आइए विस्तार से जानें रविवार के लिए नमक के उपाय…

रविवार को नमक के पानी से लगाएं पोछा
माना जाता है कि रविवार के दिन नमक के पानी से पोछा लगाना बहुत अच्छा होता है। इसके लिए एक बाल्टी पानी में थोड़ा सा समुद्री नमक मिलाकर इससे पूरे घर में पोछा लगाएं। ऐसा करने से आसपास की नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है और घर में पॉजिटिविटी आने लगती है। इसके साथ ही, रविवार को एक कटोरी में समुद्री नमक भरकर इसे अपने बाथरूम में भी रखना चाहिए। इस नमक की कटोरी को हर रविवार के दिन बदलते रहें। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है और घर का माहौल खुशनुमा बना रहता है। साथ ही, रविवार के इस उपाय से परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य पर भी अनुकूल प्रभाव देखने को मिलता है।

नमक का दान करने से सूर्य देव की बरसेगी कृपा
रविवार के दिन नमक का दान करना बहुत फलदायी माना जाता है। ऐसा करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। इसके लिए रविवार को मंदिर में जाकर किसी पुजारीजी को गुड़, नमक व मसूर की दाल का दान करें। अगर इन सभी चीजों का दान करना संभव न हो, तो केवल नमक का दान भी कर सकते हैं। ऐसा करने से सूर्य देव प्रसन्न होते हैं और उनकी कृपा व्यक्ति पर बनी रहती है। साथ ही, इससे घर में सुख-समृद्धि आती है। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि रविवार के दिन सूर्यास्त के बाद किसी भी व्यक्ति को नमक का दान नहीं करना चाहिए। साथ ही, शाम के समय किसी से नमक मांगने की भी मनाही होती है। ऐसा करने से अशुभ फल प्राप्त हो सकता है। रविवार को यह उपाय करने से सूर्य देवता की कृपा से आपकी किस्मत चमक सकती है और जीवन में खूब तरक्की हासिल होती है।

रविवार के दिन नमक खरीदने की न करें गलती
शास्त्रों में बताया गया है कि भूलकर भी रविवार के दिन किसी भी व्यक्ति को नमक नहीं खरीदना चाहिए। ऐसा करना शुभ नहीं माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार, सोमवार और शुक्रवार के दिन नमक खरीदने के लिए अच्छा होता है। इसके पीछे का कारण है कि नमक जल से तैयार किया जाता है और सोमवार का दिन जल के चलते चंद्रमा से संबंध रखता है। ऐसे में इस दिन नमक खरीदना विशेष रूप से फलदायी होता है। ऐसा करने से व्यक्ति के जीवन से नकारात्मकता दूर होती है।

रविवार को खाने में बिल्कुल भी न मिलाएं नमक
माना जाता है कि रविवार के दिन भोजन में नमक का प्रयोग करने से बचना चाहिए। इसकी बजाए आप मीठे भोजन और गुड़ का सेवन कर सकते हैं। ऐसा करने से अत्यंत शुभ फल की प्राप्ति हो सकती है। अगर रविवार के दिन नमक को त्यागना संभव न हो, तो आप इसकी जगह सेंधा नमक का प्रयोग कर सकते हैं। लेकिन भोजन में समुद्री नमक को शामिल न करें। रविवार के दिन इन बातों का ध्यान रखने से व्यक्ति को जीवन के संकटों से निजात मिल सकती है। साथ ही, इससे व्यक्ति को सूर्य देव की कृपा प्राप्त हो सकती है और कार्यों में आ रही रुकावटें भी दूर होने लगती हैं।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...