19.5 C
London
Wednesday, May 20, 2026
HomeUncategorizedसना खान फिर मां बनीं, दोबारा बेटे को दिया जन्म, पति अनस...

सना खान फिर मां बनीं, दोबारा बेटे को दिया जन्म, पति अनस संग खुशी से फूलीं और बताया इन 3 अक्षरों से रखेंगी नाम

Published on

सना खान फिर से मां बन गई हैं। उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया है। उनका पहले से भी एक बेटा था, जिसका नाम कपल ने तारिक जमील रखा। अब सना और उनके पति अनस सैय्यद ने खुशी-खुशी अपने दूसरे बच्चे का स्वागत किया है। इस कपल ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी शेयर करते हुए लिखा, ‘अल्लाह ताला ने हर चीज मुकद्दर में लिखा है, वक्त आने पर अल्लाह उसको अता करता है और जब अता करता है तो झोलिया खुशियों से भर देता है।’ खुश माता-पिता।’

पिछले व्लॉग में, सना ने अपने बच्चे के नामकरण की एक झलक दी थी। अनस ने खुलासा किया, अगर यह लड़की है, तो वो F, Z या K से नाम रखेंगे। अगर उनका लड़का हुआ तो T, K या M से नाम होगा। सना की दूसरी प्रेग्नेंसी उनके पहले बच्चे के जन्म के ठीक नौ महीने बाद हुई। सना ने ऐसे वक्त में जो भी किया उसकी झलक फैंस को भी दिखाई। उन्होंने कहा, ‘मुझे अच्छा लगता है जब लोग मुझे आशीर्वाद देते हैं। मुझे यह पसंद है।’

पहली प्रेग्नेंसी में हुईं दिक्कतें
सना ने इस नए चैप्टर के बारे में बात करते हुए, तीसरी तिमाही के दौरान प्रेग्नेंसी की खबर शेयर की थी। उन्होंने लिखा, ‘इस बार जब मैं अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा कर रही हूं, मैं अपनी तीसरी तिमाही में हूं और मैं बहुत एक्साइटेड हूं। मैंने सबके साथ बात करने का सोचा क्योंकि अपनी पहली प्रेग्नेंसी के दौरान मैं ऐसा नहीं कर पाई थी। मेरा शरीर तब कई बदलावों से गुजर रहा था। पहली प्रेगेंसी में मुझे बड़ी सूजन थी।’

दूसरा बच्चा बेटी चाहती थीं
अब, अपने दूसरे बच्चे के साथ सना एक बार फिर मां बन गई हैं। उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए इस बारे में कहा था, ‘मैं अपने नवजात बच्चे की खुशबू सूंघने के लिए इंतजार कर रही हूं।’ वैसे तो सना दूसरे बच्चे के रूप में एक बेटी चाहती थीं लेकिन उन्होंने कहा था कि अल्लाह का जो आशीर्वाद हो उनके लिए वही बेस्ट है।

Latest articles

ट्विशा शर्मा मौत कांड: पति फरार, परिजन बोले- यह आत्महत्या नहीं, सोची-समझी साजिश

भोपाल। राजधानी के बागमुगलिया एक्सटेंशन में हुई मॉडल और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा (31) की...

राजधानी के जेपी अस्पताल की हकीकत: न दवा, न मास्क-ग्लव्स, मरीज और डॉक्टर दोनों परेशान

भोपाल। राजधानी के प्रतिष्ठित जयप्रकाश (जेपी) जिला अस्पताल में मुफ्त इलाज और मुफ्त दवाओं...

ट्रेन से आ रही गांजे की खेप, भोपाल क्राइम ब्रांच ने पांच महिलाओं सहित सात तस्करों को दबोचा

भोपाल। भोपाल की क्राइम ब्रांच पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ एक बड़ी सफलता...

सीएम ने ग्राम रोजगार सहायकों की रिटायरमेंट की आयु सीमा बढ़ाकर 62 वर्ष की

भोपाल। राजधानी के जंबूरी मैदान पर आयोजित ग्राम रोजगार सहायकों के महासम्मेलन में मुख्यमंत्री...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...