संजय दत्त ने 29 जुलाई को अपना 65वां जन्मदिन मनाया। एक्टर को परिवार, दोस्तों और फैंस से ढेर सारी शुभकामनाएं मिलीं। उनकी पत्नी मान्यता दत्त ने एक्टर के लिए एक प्यार भरा जन्मदिन का पोस्ट डाला। अपने बर्थडे को और खास बनाते हुए, संजय दत्त ने खुद को एक नई शानदार कार गिफ्ट में दी और नई गाड़ी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। आइए आपको भी दिखाते हैं इसकी झलक।
अपने 65वें जन्मदिन को और अधिक खुशी से मनाने के लिए, Sanjay Dutt ने खुद को एक नई रेंज रोवर गिफ्ट में दी। इंस्टाग्राम पर एक वीडियो में एक ट्रक पर स्टाइलिश और शानदार काले रंग की कार दिखाई दे रही है जो एक्टर के घर की ओर जा रही है। संजय दत्त अपनी नई कार के साथ सड़क पर उतरने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
संजय दत्त की नई कार
संजय दत्त अपनी काले रंग की कार को खुद चलाकर आए और उनके फैंस वहां पहले से ही उनका इंतजार कर रहे थे। संजय दत्त की कार की झलक हर तरफ वायरल हो गई है।
पत्नी मान्यता ने किया बर्थडे विश
संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने पति को उनके 65वें जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए एक खास बर्थडे पोस्ट डाला। पोस्ट में एक क्लिप है जिसमें कई सारी तस्वीरें हैं जो उनके प्यारे समय को कैद कर रही हैं। मान्यता ने बैकग्राउंड में किशोर कुमार का गाना ‘रुक जाना नहीं’ इस्तेमाल किया।
