15.3 C
London
Thursday, March 19, 2026
HomeUncategorizedसंजीव भसीन ने इन 8 शेयरों पर लगाया बड़ा दांव, मार्च अंत...

संजीव भसीन ने इन 8 शेयरों पर लगाया बड़ा दांव, मार्च अंत तक बनाए रखने की सलाह

Published on

नई दिल्‍ली:

संजीव भसीन जाने-माने शेयर बाजार विश्लेषक हैं। वह IIFL सिक्योरिटीज के सीईओ हैं। उन्‍हें शेयर बाजार में निवेश की रणनीति बनाने और निवेशकों को सलाह देने के लिए जाना जाता है। भसीन ने इस हफ्ते अपने टॉप पिक्स में आठ शेयरों की राय दी है। एक बिजनस न्‍यूज चैनल के साथ बातचीत में भसीन ने निवेशकों को मार्च के अंत तक अपने पोर्टफोलियो में इन शेयरों को बनाए रखने के ल‍िए कहा है। आइए, इन शेयरों के लिए भसीन की निवेश रणनीति पर नजर डालते हैं। इसमें हर शेयर के लिए टारगेट प्राइस और स्टॉप लॉस शामिल है।

1. पीआई इंडस्ट्रीज
भसीन के अनुसार, कीटनाशक और कृषि रसायन उद्योग में काम करने वाली पीआई इंडस्ट्रीज को डिस्टॉकिंग से फायदा होने की उम्मीद है। उन्होंने स्टॉक को ‘पिडिग्री’ स्टॉक बताया है। स्टॉक के लिए टारगेट प्राइस 3,650 रुपये रखा है। स्‍टॉप लॉस 3,400 रुपये प्रति शेयर बताया है।

2. आईसीआईसीआई बैंक
भसीन आईसीआईसीआई बैंक को लेकर बुलिश हैं। 18 फरवरी तक इसका मार्केट कैप 7.17 लाख करोड़ रुपये था। उन्‍होंने स्टॉक के लिए टारगेट प्राइस 1,075 रुपये दिया है। वहीं, 990 रुपये का स्‍टॉप लॉस रखा है।

3. महिंद्रा एंड महिंद्रा
संजीव भसीन ने ऑटोमोटिव दिग्गज महिंद्रा एंड महिंद्रा के लिए रिकॉर्ड एसयूवी बिक्री की भविष्यवाणी की है। यह स्‍टॉक 16 फरवरी को 1864.65 रुपये के 52-सप्ताह के ऊंचे स्तर पर पहुंच गया था। शेयर के लिए उन्‍होंने 1750 रुपये का टारगेट प्राइस रखा है। वहीं, 1610 रुपये का स्टॉप लॉस दिया है।

4. NALCO
संजीव भसीन ने NALCO का शेयर खरीदने की सलाह दी है। कारण है कि PSU स्टॉक फिर से रेटिंग कर रहे हैं। उनका मानना है कि अगले साल तक NALCO का मूल्य दोगुना हो जाएगा। NALCO बॉक्साइट, एल्यूमिना और रसायन उद्योग में सबसे बड़ी प्‍लेयर है। शेयर के लिए टारगेट प्राइस 160 रुपये दिया गया है। वहीं, 136 रुपये का स्टॉप लॉस रखा है।

5. कोटक महिंद्रा बैंक
मार्केट एनालिस्‍ट ने कोटक महिंद्रा बैंक पर भरोसा जाहिर किया है। उन्हें उम्मीद है कि बैंक का क्रेडिट डिपॉजिट स्प्रेड जल्द ही बराबर हो जाएगा। शेयर के लिए उन्‍होंने 1800 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। वहीं, 1680 रुपये का स्टॉप लॉस रखा है।

6. विप्रो
संजीव भसीन ने मार्च के अंत तक विप्रो के शेयर को पोर्टफोलियो में बनाए रखने की सलाह दी है। शेयर के लिए उन्‍होंने 550 रुपये का टारगेट प्राइस रखा है। 482 रुपये का स्टॉप लॉस दिया है।

7. यूपीएल
भसीन का मानना है कि यूपीएल बेहतर प्रदर्शन कर सकता है। यूपीएल कृषि रसायन उद्योग में देश की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक है। शेयर के लिए टारगेट प्राइस 525 रुपये दिया है। स्‍टॉप लॉस 455 रुपये पर रखा है।

8. एसबीआई
मार्केट एनालिस्‍ट ने एसबीआई का शेयर खरीदने की सलाह दी है। उसका टारगेट प्राइस 750 रुपये दिया है। स्टॉप लॉस 682 रुपये रखा है। 18 फरवरी तक एसबीआई का मार्केट कैपिटलाइजेशन 6.73 लाख करोड़ रुपये था।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...