12.4 C
London
Thursday, April 2, 2026
HomeUncategorized'द कपिल शर्मा शो' में लौटेगी सपना, कृष्‍णा अभ‍िषेक ने शुरू की...

‘द कपिल शर्मा शो’ में लौटेगी सपना, कृष्‍णा अभ‍िषेक ने शुरू की शूटिंग, बोले- जो भी मुद्दे थे, सुलझ गए

Published on

टीवी की दुनिया के सबसे पॉपुलर कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ में ‘सपना’ की वापसी होने जा रही है। जी हां, कृष्‍णा अभ‍िषेक ने सोमवार से ही इस शो की शूटिंग भी शुरू कर दी है। बीते साल सितंबर महीने में शो से अचानक गायब होने वाले कृष्‍णा अभ‍िषेक ने कंफर्म कर दिया है कि वह कपिल शर्मा संग एक बार फिर दर्शकों को गुदगुदाने आ रहे हैं। कमीडियन ने कहा है कि इस बार शो में सपना की बढ़‍िया एंट्री होगी। कृष्‍णा बताते हैं कि शो मेकर्स के साथ पैसों और कॉन्‍ट्रैक्‍ट को लेकर जो भी मुद्दे थे, वह सब सुलझ गए हैं और वह शो में वापसी करने को लेकर बहुत एक्‍साइटेड हैं।

‘ईटाइम्‍स’ से बातचीत में Krushna Abhishek ने कहा, ‘यहां कोई हृदय परिवर्तन की बात नहीं है, बल्कि यह कॉन्‍ट्रैक्‍ट के परिवर्तन की बात है। कॉन्‍ट्रैक्‍ट को लेकर मेरे मन में बहुत सी बातें थीं। इनमें पैसे की बात भी शामिल है। लेकिन अब सारे मुद्दे सुलझा लिए गए हैं। The Kapil Sharma Show शो और चैनल मेरे लिए परिवार की तरह हैं और मैं वापस आकर खुश हूं। अब सपना की एंट्री होगी बढ़िया तरह से। सुबह का भूला शाम को घर लौट आए तो उसे भूला नहीं कहते। ये वही वाला हिसाब है। चैनल और शो के निर्माताओं के साथ मेरा पुराना रिश्ता है। यह रिश्ता इतना पवित्र और अच्छा है कि उसी की वजह से मैं वापस आया।’

‘दर्शकों के प्‍यार के कारण ही वापस आ सका हूं मैं’
कृष्‍णा अभ‍िषेक ने आगे कहा, ‘मैं उन दर्शकों का भी आभारी हूं, जो मुझे शो में वापस लाने के लिए कह रहे हैं। मुझे लगता है कि शो से जुड़े लोगों के लिए मेरे और सभी के प्‍यार के कारण ही मेरी वापसी पर बात बनी है।’ करीब एक हफ्ते पहले कृष्‍णा अभ‍िषेक ने यह बताया था कि शो में वापसी के लिए उनकी मेकर्स से बात चल रही है। उन्‍होंने साफ शब्‍दों में कहा था कि हर बार की तरह इस बार भी बात पैसों पर अटकी है और कॉन्‍ट्रैक्‍ट में कुछ ऐसी बातें हैं, जिससे वह सहमत नहीं है। इसलिए देर हो रही है। लेकिन वापसी लगभग तय है।

रविवार को कृष्‍णा ने कपिल के घर पर की रिहर्सल
सोमवार से जहां कृष्‍णा अभिषेक ने शो की शूटिंग शुरू कर दी है, वहीं रविवार को कपिल के घर पर आगामी एपिसोड की रिहर्सल में भी उन्‍होंने हिस्‍सा लिया। कृष्‍णा बताते हैं कि इस दौरान कपिल और शो के बाकी साथी कलाकारों ने बड़ी गर्मजोशी से उनका स्‍वागत किया। वह कहते हैं, ‘कीकू शारदा ने मुझे देखते ही गले लगा लिया। मैंने अर्चना पूरन सिंह जी से फोन पर बात की और वो भी मेरी वापसी को लेकर बहुत एक्‍साइटेड थीं। कपिल भी बेहद खुश थे और उन्होंने गर्मजोशी से मेरा स्‍वागत किया।’

कपिल शर्मा से मेरी कोई राइवलरी नहीं
कृष्‍णा ने एक बार फिर कहा कि उनका कपिल शर्मा या किसी दूसरे साथी कलाकार के साथ कोई राइवलरी नहीं है। वह कहते हैं, ‘मैंने पिछले इंटरव्‍यू में भी कहा था कि मेरी किसी से कोई प्रतिद्वंद्विता नहीं है। ना ही, हमारे बीच बड़े कलाकार और छोटे कलाकार होने को लेकर मन में कोई बात है। हम अपनी स्क्रिप्ट पर काम करने के लिए एक साथ बैठते हैं, अब भी वही कर रहे हैं। कपिल ने अपनी तरफ से चुटकुलों को लेकर कुछ सुझाव दिया है, वह चाहते हैं कि मैं अपना बेस्‍ट दूं, क्योंकि सपना वापस आ गई है।’

…तो जून में बंद नहीं होगा ‘द कपिल शर्मा शो’?
कृष्‍णा अभ‍िषेक की शो में वापसी का यह फैसला मेकर्स ने तब लिया है, जब यह अनुमान लगाया गया था जून में शो को कुछ दिन के लिए ब्रेक दिया जाएगा। कृष्‍णा इस पर कहते हैं, ‘कपिल ने हमें बताया कि अभी तक ऐसा कुछ भी तय नहीं किया गया है। उन्होंने एक अमेरिकी टूर की भी बात की है।’ र‍िपोर्ट्स बताते हैं कि TKSS के चौथे सीजन के बारे में इसी टूर के दौरान फैसला लिया जाएगा। कृष्णा इसके बारे में पूछने पर कहते हैं, ‘अमेरिकी टूर को अभी तक अंतिम रूप नहीं दिया गया है। हालांकि, मैं भी उस टूर का हिस्सा जरूर बनूंगा।’

Latest articles

रायगढ़ दौरे पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

रायगढ़। विष्णुदेव साय एक दिवसीय दौरे पर रायगढ़ पहुंचे, जहां उन्होंने राजपारा स्थित जगन्नाथ...

पत्रकार सुरक्षा कानून पर शासन स्तर पर होगी चर्चा, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने दिया भरोसा

खरगोन। मप्र विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने पत्रकारों की सुरक्षा और उनके हितों...

श्रम संहिताओं के विरोध में श्रमिक संगठनों का प्रदर्शन, मनाया काला दिवस

भोपाल। केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित नई श्रम संहिताओं के विरोध में बुधवार को विभिन्न...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...