13.2 C
London
Sunday, April 26, 2026
HomeUncategorizedएसबीआई की कमाई ने रचा इतिहास, अब तक का सबसे अधिक तिमाही...

एसबीआई की कमाई ने रचा इतिहास, अब तक का सबसे अधिक तिमाही मुनाफा, घट गया एनपीए

Published on

नई दिल्ली

देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) को दूसरी तिमाही में बंपर मुनाफा हुआ है। बैंक के लिए दूसरी तिमाही अब तक के सबसे अधिक मुनाफे वाली तिमाही रही है। एसबीआई ने चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में एकल आधार पर 13,265 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है। यह पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 74 फीसदी अधिक है। एसबीआई ने शनिवार को शेयर बाजारों को यह सूचना दी। इसमें कहा गया कि फंसे कर्जों (NPA) के लिए वित्तीय प्रावधान में कमी आने और ब्याज आय बढ़ने से उसके लाभ में बढ़ोतरी हुई है। एक साल पहले की समान तिमाही में बैंक का एकल आधार पर लाभ 7,627 करोड़ रुपये रहा था।

कुल आय बढ़कर हुई 88,734 करोड़ रुपये
दूसरी तिमाही में बैंक की कुल आय भी बढ़कर 88,734 करोड़ रुपये हो गई। यह एक साल पहले की समान तिमाही में 77,689.09 करोड़ रुपये थी। पिछली तिमाही में एसबीआई की शुद्ध ब्याज आय (NII) 13 फीसदी बढ़कर 35,183 करोड़ रुपये हो गई। जबकि एक साल पहले यह 31,184 करोड़ रुपये थी।

एनपीए में आई गिरावट
जुलाई से सितंबर तिमाही में बैंक की परिसंपत्ति गुणवत्ता भी बेहतर हुई है। इसकी सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्तियां (NPA) घटकर सकल अग्रिम का 3.52 फीसदी रह गईं। जबकि एक साल पहले की इसी तिमाही में यह 4.90 प्रतिशत थी। शुद्ध एनपीए यानी फंसे कर्जों का अनुपात भी घटकर कुल अग्रिम का 0.80 प्रतिशत रह गया। एक साल पहले की समान अवधि में यह अनुपात 1.52 फीसदी था।

फंसे कर्जों के लिए वित्तीय प्रावधान घटा
इसका नतीजा फंसे कर्जों के लिए वित्तीय प्रावधान की जरूरत में गिरावट के रूप में आया है। एक साल पहले फंसे कर्जों के लिए 2,699 करोड़ रुपये का प्रावधान बैंक को करना पड़ा था। लेकिन सितंबर तिमाही में यह राशि घटकर 2,011 करोड़ रुपये रह गई।

एसबीआई ग्रुप की कुल आय 1,14,782 करोड़ रुपये हुई
समेकित आधार पर बैंक का शुद्ध लाभ 66 फीसदी बढ़कर 14,752 करोड़ रुपये हो गया। जबकि एक साल पहले की समान तिमाही में यह 8,890 करोड़ रुपये था। पिछली तिमाही में एसबीआई समूह की कुल आय भी बढ़कर 1,14,782 करोड़ रुपये हो गई। यह पिछले साल की समान अवधि में 1,01,143.26 करोड़ रुपये थी।

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...