9.9 C
London
Monday, April 27, 2026
HomeUncategorizedSBI समेत 18 बैंकों के कस्टमर टारगेट पर, वायरस कर रहा स्क्रीन...

SBI समेत 18 बैंकों के कस्टमर टारगेट पर, वायरस कर रहा स्क्रीन रिकॉर्डिंग

Published on

नई दिल्ली,

Drinik Android trojan का एक नया वर्जन स्पॉट किया गया है. ये वर्जन 18 भारतीय बैंक्स के यूजर्स को टार्गेट कर रहा है. ये ट्रोजन यूजर्स के पर्सनल डेटा और बैंकिंग क्रेडेंशियल्स चोरी करता है. Drinik Android trojan भारत में 2016 से सर्कुलेट हो रहा है. इसका इस्तेमाल SMS चुराने के लिए होता था, लेकिन सितंबर 2021 में इसमें बैंकिंग ट्रोजन भी जुड़ गया है.

इसके बाद से ये वायरस 27 बैंकिंग इंस्टीट्यूट के यूजर्स को टार्गेट कर रहा है. Drinkin वायरस का ये वर्जन यूजर्स को फिशिंग पेज पर ले जाता है और फिर यूजर्स का डेटा चोरी करता है. रिपोर्ट्स की मानें तो इस वायरस को बनाने वालों ने इसे फुल एंड्रॉयड बैंकिंग ट्रोजन में विकसित कर दिया है.

स्क्रीन रिकॉर्डिंग से की-लॉगिंग तक कर रहा चोरी
अब ये वायरस यूजर्स के फोन में एंटर करने के बाद स्क्रीन रिकॉर्डिंग, की-लॉगिंग, एक्सेसबिलिटी सर्विसेस और दूसरे डीटेल्स चुरा सकता है. लेटेस्ट वर्जन iAssist नाम से APK के साथ आता है.जिसे बहुत से लोग इनकम टैक्स डिपार्टमेंट का टैक्स मैनेजमेंट टूल समझकर डाउनलोड कर रहे हैं. इंस्टॉल होने के बाद ये ट्रोजन यूजर्स से SMS पढ़ने, रिसीव करने और सेंड करने की परमिशन मांगता है.

इसके अलावा ये यूजर्स की कॉल लॉग और एक्सटर्नल स्टोरज का एक्सेस भी लेता है. अगर आप इसे सभी परमिशन दे देते हैं, तो उसका काम हो जाता है. इसके बाद ये यूजर्स को एक्सेसबिलिटी सर्विसेस यूज करने की परमिशन मांगता है. परमिशन मिलने के बाद ये ट्रोजन Google Play Protect को डिसेबल कर देता है.

कैसे करता है लोगों को टार्गेट
ट्रोजन गेस्चर नेविगेशन, स्क्रीन रिकॉर्डिंग और यहां तक की की-प्रेस तक को कैप्चर करता है. इस वर्जन में फिशिंग पेज के बजाय वास्तविक इनकम टैक्स साइट का पेज खुलता है.ये वायरस वेब व्यू की मदद से इनकम टैक्स साइट को ओपन करता है. जैसे ही कोई यूजर यहां पर लॉगइन करता है. ये उसकी डिटेल्स को स्क्रीन रिकॉर्डिंग की मदद से चुरा लेता है.

टैक्स रिफंड के नाम पर फंस जाते हैं लोग
इसके बाद यूजर्स के स्क्रीन पर एक फर्जी डायलॉग बॉक्स ओपन होता है, जिसमें बताया जाता है कि यूजर को 57,100 रुपये का रिफंड मिल रहा है. रिफंड को क्लेम करने के लिए यूजर्स को अप्लाई बटन पर क्लिक करना होता है.जैसे ही कोई यूजर अप्लाई बटन पर क्लिक करता है, तो यूजर की स्क्रीन पर एक फिशिंग पेज खुलता है. जो Income Tax डिपार्टमेंट की साइट का क्लोन होता है. यहां ये ट्रोजन यूजर्स से उनकी बैंकिंग डिटेल्स चोरी करता है. इस ट्रोजन के टार्गेट पर SBI समेत 18 बैंकों के कस्टमर्स हैं.

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...