12.5 C
London
Thursday, April 30, 2026
HomeUncategorizedCJI डीवाई चंद्रचूड़ की पहल पर SC के जजों के लिए 'लापता...

CJI डीवाई चंद्रचूड़ की पहल पर SC के जजों के लिए ‘लापता लेडीज’ की स्क्रीनिंग, आमिर खान-किरण राव भी होंगे शामिल

Published on

भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) डीवाई चंद्रचूड़ की पहल पर सुप्रीम कोर्ट का संचार प्रभाग 9 अगस्त, शुक्रवार को हिंदी फिल्म ‘लापता लेडीज’ की स्क्रीनिंग का आयोजन करेगा। इस दौरान सुप्रीम कोर्ट के सभी जजों और उनके परिवार व रजिस्ट्री के सदस्य शामिल होंगे। स्क्रीनिंग में फिल्म के निर्माता और बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर आमिर खान और फिल्म की डायरेक्टर व उनकी एक्स वाइफ किरण राव भी शामिल होंगी। यह बैठक शीर्ष अदालत के प्रशासनिक भवन परिसर के सभागार में होगी।

यह पहल सर्वोच्च न्यायालय में मुख्य न्यायाधीश की तरफ से सालभर चलाए जाने वाले लैंगिक संवेदनशीलता कार्यक्रम का हिस्सा है। इसका विचार उनकी पत्नी कल्पना दास को तब आया, जब उन्होंने और उनके स्टाफ ने फिल्म देखी थी।

CJI ने कहा- ये सदस्यों के बीच आपसी जुड़ाव के लिए भी है
सीजेआई ने बार एंड बेंच को बताया, ‘यह सुप्रीम कोर्ट के कर्मचारियों को संवेदनशील बनाने की मेरी पहल है और इसीलिए यह स्क्रीनिंग की जा रही है। सुप्रीम कोर्ट में कई ऐसी चीजें हो रही हैं, जिनका अक्सर प्रचार नहीं किया जाता। जैसे कि अब हमारे पास सुप्रीम कोर्ट के कर्मचारियों के उपचार और आराम के लिए चौबीसों घंटे आयुर्वेदिक क्लिनिक भी है। इसलिए यह स्क्रीनिंग सदस्यों के बीच आपसी जुड़ाव के लिए भी है।’

नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं फिल्म
यह फिल्म फिलहाल नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है। इसमें नितांशी गोयल, प्रतिभा रांटा, स्पर्श श्रीवास्तव, छाया कदम और रवि किशन ने अहम भूमिका निभाई है। कहानी दो दुल्हनों की है, जो विदाई के दौरान ससुराल जाते वक्त ट्रेन में बदल जाती हैं। फिल्म का बजट 4-5 करोड़ रुपये था और इसने 25 करोड़ से ज्यादा कमाए और फिल्म की खूब सराहना भी हुई।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...