13.8 C
London
Sunday, April 26, 2026
HomeUncategorizedमोदी सरकार के लिए राहत भरी खबर, कल गदगद हो जाएगा बाजार?

मोदी सरकार के लिए राहत भरी खबर, कल गदगद हो जाएगा बाजार?

Published on

नई दिल्ली,

महंगाई डायन लंबे समय से देश में उच्च स्तर पर बनी हुई थी. इसे रोकने की सरकार और रिजर्व बैंक की तमाम कोशिशें फेल नजर आ रही थीं. लेकिन अक्टूबर में महंगाई दर के जो आंकड़े सामने आए, वो देशवासियों के साथ ही केंद्र की मोदी सरकार के लिए दोहरी खुशखबरी लाए हैं. सोमवार को सुबह पहली अच्छी खबर आई जब देश में थोक महंगाई 2.31 फीसदी घट गई. वहीं एक दिन में दूसरी अच्छी खबर शाम होते-होते सामने आई, जब खुदरा महंगाई दर भी लंबे समय बाद 7 फीसदी के नीचे आ गई.

खुदरा महंगाई 7 फीसदी के नीचे आई
देश में खुदरा महंगाई लगातार आठ महीनों से भारतीय रिजर्व बैंक के तय लक्ष्य से ऊपर बनी हुई थी. तमाम कोशिशों के बाद भी इसे 7 फीसदी से नीचे लाना संभव नहीं हो पा रहा था. इसके लिए सरकार और आरबीआई लगातार कोशिश कर रही थी. अब उनकी मेहनत रंग लाती नजर आ रही है. दरअसल, CPI (Retail Inflation) लंबे समय बाद आखिरकार 7 फीसदी से नीचे आ गई. सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, अक्टूबर 2022 में खुदरा महंगाई दर घटकर 6.77 फीसदी पर आ गई है. इससे पहले सितंबर महीने में यह आंकड़ा 7.41 फीसदी था.

खाद्य महंगाई दर यहां पहुंची
महंगाई (Inflation) से बेहाल आम लोगों को एक दिन में दोहरी खुशी हाथ लगी है. हालांकि, अक्टूबर में खुदरा महंगाई का ये आंकड़ा राहत देने वाला है, लेकिन ये अभी भी आरबीआई के निर्धारित लक्ष्य से ऊपर बना हुआ है. गौरतलब है कि केंद्रीय बैंक ने रिटेल इंफ्लेशन को 2 से 6 फीसदी के दायरे में रखने का लक्ष्य तय किया हुआ है. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, अक्टूबर में खाद्य पदार्थों पर महंगाई (Food Inflation) दर 7.01 फीसदी पर आ गई है.

थोक महंगाई में बड़ी गिरावट
इससे पहले सोमवार सुबह वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने अक्टूबर के महीने में थोक महंगाई दर (WPI) के आंकड़े जारी किए थे. थोक महंगाई दर अक्टूबर में घटकर 8.39 फीसदी हो गई, जो सितंबर में 10.70 फीसदी पर थी. लंबे समय के बाद थोक महंगाई दर डबल से सिंगल डिजिट में आई है. सरकार के आंकड़े के अनुसार, थोक महंगाई दर मार्च 2021 के बाद पहली बार डबल डिजिट से नीचे आई है. लगातार 18 महीनों से थोक महंगाई दर दहाई अंकों में नजर आ रही थी.

शेयर बाजार पर भी दिखेगा असर!
देश में लगातार बढ़ रही महंगाई पर अक्टूबर में लगी लगाम का असर मंगलवार को घरेलू शेयर बाजारों में भी देखने को मिल सकता है. संभव है कि महंगाई घटने की खबर से शेयर बाजार में बहार देखने को मिले. यहां बता दें सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शेयर बाजार की शुरुआत मामूली बढ़त के साथ हरे निशान पर हुई थी, लेकिन जैसे-जैसे कारोबार आगे बढ़ा तेजी गिरावट में तब्दील होती गई. कारोबार के अंत में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 170 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ.

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...