टीवी और फिल्मों में काम कर चुकीं कश्मीरा शाह एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। उन्होंने हमेशा अपने दिलकश अंदाज से इंटरनेट का पारा बढ़ाया है। एक बार फिर वह नए साल के मौके पर कुछ ऐसे ही अंदाज में दिखाई दी हैं, जिससे लोगों को ठंड में भी गर्मी का एहसास हो रहा है। इतना ही नहीं, बख्तियार ईरानी ने इस पर रिएक्ट भी किया है। क्या लिखा है, आइए बताते हैं।
दरअसल, कृष्णा अभिषेक जहां अपने कॉमिक पंचेस से लोगों को हंसाते हैं। उनको गुदगुदाते हैं। वहीं, कश्मीरा शाह अपने सोशल मीडिया पर एक से एक सिजलिंग फोटोशूट्स और वीडियोज पोस्ट करती रहती हैं। साल 2024 के पहले दिन यानी 1 जनवरी के मौके पर एक्ट्रेस ने बिकिनी में एक वीडियो शेयर की, जिसमें वह कुत्ते के साथ समंदर किनारे खेलती हुई दिख रही हैं।
कश्मीरा का समंदर किनारे वाला वीडियो
हालांकि इस वीडियो के जरिए उन्होंने जानवरों को अच्छा घर और अच्छा खाना देने की बात कही है। इस पोस्ट में लंबा-चौड़ा कैप्शन लिखा है। जिसमें उन्होंने बेजुबां जानवरों से इंसान को सीख लेने की बात कही है। उन्होंने कहा कि वह दुआ करती हैं कि ‘दुनिया के सभी जानवरों को अच्छा घर और खाने के लिए भोजन मिले और दुनिया में उनके प्रति कोई क्रूर न रहे। यह नया साल इंसानों में महानता लाए और हम इंसानों को बेजुबान जानवरों से बेहतर इंसान बनना सिखाए।’
बख्तियार ईरानी का रिेएक्शन
वहीं, इस पर कुछ लोगों ने कश्मीरा की क्लास भी लगाई है। एक यूजर ने लिखा कि एनिमल शेल्टर पर ओपिनियन कपड़े डालकर भी दिया जा सकता है। एक यूजर ने लिखा, क्या थर्ड क्लास औरत है ये। एक ने कहा, वो सिलिब्रिटी है और वो बीच पर है। इसने हमेशा से ऐसे ही कपड़े पहने है। उसमें नया क्या है। कंटेंट पर फोकस करो। प्लीज सड़के के जानवरों को खाना खिलाओ और उनको रहने की जगह दो। वहीं, बख्तियार ईरानी ने लिखा, ‘#$@## एक बार उस बेचारी बिल्ली को भी देख लो। कश्मीरा उसे सहला रही है। ध्यान कहां है #$@##। हैप्पी न्यू ईयर मैम।’ इस पर कश्मीरा ने हंसने वाला इमोजी शेयर किया।
