13.2 C
London
Sunday, April 26, 2026
HomeUncategorizedमैटरनिटी फोटोशूट में देबिना बनर्जी का ये अवतार देख बौखलाए लोग बोले-...

मैटरनिटी फोटोशूट में देबिना बनर्जी का ये अवतार देख बौखलाए लोग बोले- हमारी संस्कृति का घोर अपमान है

Published on

अपनी बेटी लियाना को जन्म देने के बाद टीवी एक्ट्रेस देबिना बनर्जी और उनके पति गुरमीत चौधरी अपने दूसरे बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। दोनों अक्सर अपनी बेटी के साथ फोटोज और वीडियोज शेयर करते हैं और उसकी झलकियां दिखाते रहते हैं लेकिन इसी के साथ जब देबिना ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी, तो उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया गया था कि इतने कम वक्त के अंदर ही वो दूसरी बार कैसे मां बननेवाली हैं। देबिना अपने मैटरनिटी शूट से खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट करती रही हैं। हालांकि, नए बीटीएस वीडियो ने फैंस के लिए सवाल खड़ा कर दिया है।

वीडियो में देबिना का ऐसा अवतार
वीडियो में देबिना ब्लैक ट्यूब टॉप और मैचिंग थाई-हाई स्टॉकिंग्स में ग्लैमरस नजर आ रही हैं। उनके कर्ल्स और मेकअप पूरी तरह से कंप्लीट हैं। वह एक सफेद ओवरशर्ट और काले रंग की हाई हील्स पहने हुए भी दिखाई दे रही हैं। उन्होंने वीडियो को कैप्शन दिया, ‘चमत्कारों को पकड़ना।’

लोग बोले- ये नहीं है भारतीय संस्कृति
मैटरनिटी शूट में देबिना के बहुत ज्यादा एक्सपोज होने से नेटिज़न्स खुश नहीं दिखे। एक ने लिखा, ‘मुझे लगता है कि इंडियन ड्रेस में भी बेहतर शूट हो जाता, जरूरी तो नहीं की वेस्टर्न ड्रेसेस को ही फॉलो किया जाए।’ एक अन्य ने लिखा, ‘शर्म आनी चाहिए। यह हमारी भारतीय संस्कृति नहीं है।’ एक यूजर ने यह भी कमेंट किया, ‘देबी यह अच्छा नहीं है, वेस्टर्न में करते हैं इसलिए हम भी करें ये जरूरी नहीं है।’

देबिना हो चुकी हैं ट्रोल
यह पहली बार नहीं है जब देबिना को ट्रोल किया गया है। इससे पहले, उन्हें अपने बच्ची लियाना को एक तस्वीर में ठीक से नहीं पकड़ने के लिए फटकार पड़ी थी, जिसे उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। बीटी से बात करते हुए देबिना ने तब कहा था, ‘मैं जानती हूं कि मां बनने के लिए मैंने क्या-क्या झेला है। मैं अपने बच्चे को इस तरह से क्यों पकड़ूंगी कि वह गिर जाए? मैं इस तरह के कॉमेंट्स से शुरू में परेशान हो जाती थी, लेकिन फिर मुझे एहसास हुआ कि लियाना, मेरे पति और मेरे परिवार को मेरे ध्यान की जरूरत है, इस तरह की तुच्छ चीजों की नहीं। ऐसा कहने के बाद मैं अब जो पोस्ट कर रही हूं उसके बारे में नहीं सोच रही हूं।’

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...