9 C
London
Tuesday, April 7, 2026
HomeUncategorizedसेंसेक्स ने लगाई 1000 अंकों की लंबी छलांग, अंबानी की कंपनी का...

सेंसेक्स ने लगाई 1000 अंकों की लंबी छलांग, अंबानी की कंपनी का शेयर बना रॉकेट

Published on

नई दिल्ली,

शेयर बाजार में शुक्रवार को जोरदार तेजी देखने को मिल रही है. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1000 से ज्यादा अंक उछलकर कारोबार कर रहा है, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी में भी जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है. बाजार में इस तेजी के बीच मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयर रॉकेट की रफ्तार से भाग रहे हैं.

1045 अंक उछला Sensex
सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच Stock Market की शुरुआत हरे निशान पर हुई थी. खबर लिखे जाने तक दोपहर 2.20 बजे तक BSE Sensex 1,045 अंक या 1.80 फीसदी की ताबड़तोड़ तेजी के साथ 59,006 के लेवल पर पहुंच गया था. वहीं NSE Nifty 291.25 अंक या 1.71 फीसदी की उछाल लेते हुए 17,371.95 के स्तर पर कारोबार कर रहा था. बैंक निफ्टी (Bank Nifty) में भी यही तेजी देखने को मिली और ये 701.10 अंक या 1.76 फीसदी चढ़कर 40,611.25 के लेवल पर ट्रेड कर रहा था.

Reliance के शेयर 4.50% उछले
इस समय तक मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड का शेयर टॉप गेनर बनकर ट्रेड कर रहा था. Reliance Stock 4.50 फीसदी या 100.55 रुपये की तेजी के साथ 2,335.25 रुपये पर कारोबार कर रहा था. इसके अलावा बीएसई में लिस्टेड ICICI Bank के शेयर 3.06 फीसदी, Nestle इंडिया के स्टॉक 2.39 फीसदी, Tata Motors के शेयर 2.69 फीसदी बढ़त के साथ हरे निशान पर कारोबार कर रहे थे.

एक खबर से रिलायंस के स्टॉक भागे
रिलायंस के शेयरों आई तेजी के पीछे ग्रुप से जुड़ी एक खबर को माना जा रहा है. दरअसल, मार्केट कैपिटलाइजेशन के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी Reliance Industries ने अपने फाइनेंशियल सर्विस बिजनेस को अलग करने की प्रक्रिया शुरू की है. इसे लेकर 2 मई को एक अहम बैठक होने वाली है. यहां बता दें कि रिलायंस के शेयरों ने करीब 15 दिन बाद 2300 रुपये का आंकड़ा पार किया है.

584 अंक उछलकर खुला था सेंसेक्स
शुक्रवार की सुबह 9.15 बजे कारोबार की शुरुआत के दौरान सेंसेक्स 584.79 अंक या 1.01 फीसदी बढ़कर 58,544.88 के स्तर पर और निफ्टी 161.70 अंक या 0.95 फीसदी चढ़कर 17,242.40 के लेवल पर खुला था. बाजार खुलने के साथ ही लगभग 1532 शेयरों में तेजी देखने को मिली थी, वहीं 439 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई थी. और 148 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ था. निफ्टी 17200 के पार खुला था

Latest articles

प्रदेश की कृषि मण्डियों का होगा कायाकल्प: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विकास कार्यों के लिए दी 87.49 करोड़ की मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की कृषि उपज मण्डी...

मुख्यमंत्री साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास को माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए दीं शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पर्वतारोही...

जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को 20 साल बाद उम्रकैद की सजा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...