9.7 C
London
Tuesday, March 17, 2026
HomeUncategorizedसनी देओल पर धोखाधड़ी और जबरन वसूली का संगीन आरोप, एक्टर के...

सनी देओल पर धोखाधड़ी और जबरन वसूली का संगीन आरोप, एक्टर के खिलाफ प्रोड्यूसर्स ने दर्ज करवाई शिकायत

Published on

फिल्ममेकर सौरव गुप्ता ने एक्टर सनी देओल के खिलाफ धोखाधड़ी, जबरन वसूली और जालसाजी के चौंकाने वाले आरोप लगाए हैं। इस हफ्ते एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में, रियल एस्टेट डेवलपर से फिल्ममेकर बने सौरव गुप्ता ने आरोप लगाया कि सनी देओल ने 2016 में एक फिल्म करने के लिए उनसे पहले ही पैसे ले लिए और यह वादा करते हुए और पैसे लेते रहे कि वह फिल्म शुरू करेंगे, लेकिन अंत में फिल्म नहीं की। उनकी हालिया फिल्म गदर 2 के जबरदस्त हिट होने के बाद उन्होंने उस फिल्म की शूटिंग रोक दी और फिल्म पूरी नहीं की।

सौरव गुप्ता ने ‘एचटी’ को बताया कि 2016 में उन्होंने अपनी फिल्म के लिए लीड एक्टर के तौर पर Sunny Deol के साथ 4 करोड़ की फीस पर एक डील साइन की थी। उन्होंने कहा, ‘हमने उन्हें एडवांस में 1 करोड़ दिए, लेकिन उन्होंने मेरी फिल्म शुरू करने के बजाय पोस्टर बॉयज (2017) की शूटिंग करने का ऑप्शन चुना। वह मुझसे और पैसे मांगता रहे और अब तक मेरे 2.55 करोड़ सनी जी के खाते में हैं। उन्होंने मुझसे दूसरे निर्देशक को पैसे देने के लिए भी कहा।’

सनी देओल पर फिल्ममेकर ने लगाया आरोप
फिल्ममेकर ने यह भी आरोप लगाया कि सनी देओल ने 2023 में उनकी कंपनी के साथ एक फर्जी समझौता किया था। उन्होंने कहा, ‘जब हमने समझौते को पढ़ा, तो हमने देखा कि बीच वाला पन्ना ही चेंज कर दिया गया है, जहां पर फीस की रकम 4 करोड़ को बढ़ाकर 8 करोड़ कर दिया और मुनाफा 2 करोड़ कर दिया।’

सपोर्ट में आए एक और फिल्ममेकर
‘जानवर’ (1999) और ‘अंदाज’ (2003) जैसी फिल्मों के लिए जाने जाने वाले फिल्ममेकर सुनील दर्शन भी उसी प्रेस कॉन्फ्रेंस में सौरव गुप्ता के सपोर्ट में आए और आरोप लगाया कि उन्हें भी सनी देओल के साथ इसी मुद्दे का सामना करना पड़ा था। उन्होंने कहा, ‘सनी देओल ने विदेशी वितरण के लिए मेरी फिल्म ‘अजय’ (1996) के राइट्स हासिल कर लिए और केवल आंशिक भुगतान किया। बाकी का भुगतान कभी नहीं हुआ। बाद में, सनी ने मुझसे अपने साथ एक प्रोजेक्ट पर काम करने का अनुरोध किया और कहा, ‘मुझ पर विश्वास रखो, मेरी मदद करो और मुझे उन्हें फिर से पैसे देने को कहा।’

कई सालों से ऐसा कर रहे सनी?
इंडस्ट्री के एक सूत्र ने ‘हिंदुस्तान टाइम्स’ को बताया, ‘वह कई सालों से ऐसा कर रहे हैं। सनी ने ‘राम जन्मभूमि’ नाम की फिल्म की बाउंड स्क्रिप्ट एक फिल्ममेकर को दी थी, जिसने मुंबई में एक बड़ा सेट बनाया था। सनी ने 5 करोड़ में फिल्म साइन की। लेकिन बाद में, उन्होंने सेट पर आने से इनकार कर दिया और 25 करोड़ की फीस की मांग की क्योंकि उन्होंने एक ब्लॉकबस्टर दी थी।’

सनी देओल के खिलाफ शिकायत दर्ज
सौरव गुप्ता बताते हैं कि उन्होंने सनी देओल के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने कहा, ‘पुलिस ने 30 अप्रैल को सनी देओल को एक नोटिस जारी किया था। उनके ऑफिस ने एक लेटर भेजा था जिसमें कहा गया था कि जिस दिन उन्हें पेश होना था, उस दिन वह शहर से बाहर थे। हमने सनी देओल से उनका पक्ष जानने की कोशिश की लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।’

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...