17 C
London
Friday, April 17, 2026
HomeUncategorizedशाहरुख खान ने ‘पठान’ का जिक्र कर कहा – मेरे साथ साजिश...

शाहरुख खान ने ‘पठान’ का जिक्र कर कहा – मेरे साथ साजिश रची गई है

Published on

शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 1000 का आंकड़ा छूने के लिए तैयार है। फिल्म ने 21 दिनों में वर्ल्डवाइड 963 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। इस फिल्म के साथ शाहरुख खान (शाहरुख खान) ने सिल्वर स्क्रीन पर 4 साल वापसी की जो उनके फैंस को काफी पसंद आ रही है। एक्टर का एक्शन और उनकी बॉडी के लोग दीवाने हुए जा रहे हैं। लेकिन शाहरुख खान को लगता है कि इस फिल्म के नाम पर उनके साथ साजिश रची गई है।

कोरियोग्राफर और डायरेक्टर ने किया शर्टलेस
शाहरुख को फिल्म के गाने ‘झूमे जो पठान’ गाने में शर्टलेस दिखाया गया है। जिसमें उनके एट पैक एब्स साफ नजर आ रहे हैं। इस बारे में बात करते हुए शाहरुख खान ने कहा कि जब वह डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद और कोरियोग्राफर बॉस्को मार्टिस के साथ ये गाना कर रहे थे, तब उन्हें शर्टलेस करने की साजिश रची गई। उनका शर्ट उतारने का कोई इरादा नहीं था, लेकिन उनसे ऐसा करने को कहा गया।

खान ने कहा कि डायरेक्टर और कोरियोग्राफर ने पहले से ही तय किया था कि वह धीरे-धीरे उनकी शर्ट के बटन खुलवाएंगे और बाद में शर्ट उतरवा देंगे। शाहरुख ने कहा कि इससे पहले उन्होंने कभी एब्स के साथ अपने सिग्नेचर स्टेप नहीं किए हैं, इसलिए ये करना उनके लिए काफी मुश्किल था। उन्होंने कई टेक लिए। हालांकि वह अब इससे काफी खुश हैं।

शाहरुख के बच्चों को पसंद आई पापा की बॉडी
एक्टर ने बताया कि उनके बच्चे उनकी बॉडी देखकर काफी खुश हैं। जब उनके बच्चे उन्हें स्क्रीन पर देखते हैं तो कहते हैं ‘कूल बॉडी पापा’। खान को इस बात की खुशी है, लेकिन वह डरे भी हैं, उन्हें नहीं पता कि क्या वह वास्तव में ऐसा दोबारा कर पाएंगे या नहीं?

आपको बता दें कि फिल्म ‘पठान’ 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और इसने इतिहास रच दिया। पहले ही दिन फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 57 करोड़ का बिजनेस किया। फिल्म वर्ल्डवाइड के अलावा इंडिया में 500 करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए तैयार है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस वीकेंड फिल्म ये आंकड़ा पार कर लेगी।

Latest articles

भोपाल में शिक्षक भर्ती को अभ्यर्थियों ने किया बवाल, पुलिस से झड़प, कई अभ्यर्थी घायल

भोपाल। भोपाल में शिक्षक भर्ती को लेकर प्रदर्शन के दौरान पुलिस और अभ्यर्थियों के...

मध्य प्रदेश में सूरज के तेवर गए तीखे, पारा 43 डिग्री तक पहुंचा

भोपाल। मध्य प्रदेश में अब गर्मी ने पूरी तरह अपना असर दिखाना शुरू कर...

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...