9.7 C
London
Saturday, March 21, 2026
HomeUncategorizedशाहरुख खान करते हैं लोगों का इस्तेमाल, रास्ते में आने वालों को......

शाहरुख खान करते हैं लोगों का इस्तेमाल, रास्ते में आने वालों को… सिंगर का बड़ा बयान

Published on

शाहरुख खान बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स मे से एक हैं. फिल्मों में कई अलग किरदारों को उन्होंने निभाया और अपनी अलग पहचान बनाई है. अपने अभी तक के करियर में शाहरुख खान ने कई आर्टिस्ट्स और सिंगर्स के साथ काम किया है. इन्हीं में से एक हैं सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य.

अभिजीत भट्टाचार्य ने शाहरुख की कई फिल्मों में उन्हें अपनी आवाज दी थी. फिल्म ‘अंजाम’ का गाना ‘बड़ी मुश्किल है’, फिल्म ‘येस बॉस’ में ‘मैं कोई ऐसा गीत गाऊं’ और फिल्म ‘मैं हूं ना’ में तुम्हें जो मैंने देखा’ जैसे गानों को अभिजीत ने गाया था. फिल्म ‘बिल्लू’ वो आखिरी फिल्म थी, जिसमें सिंगर ने शाहरुख खान को अपनी आवाज दी. अब एक इंटरव्यू में अभिजीत भट्टाचार्य ने शाहरुख खान के बारे में बात की है.

अभिजीत ने लहरें रेट्रो के साथ बातचीत में कहा कि उनकी और शाहरुख खान की पर्सनालिटी एक दूसरे से एकदम अलग है. सिंगर ने सुपरस्टार की तारीफ करते हुए उन्हें सेल्फ मेड मैन बताया. उन्होंने कहा कि शाहरुख के अंदर सेल्फ रिस्पेक्ट और आत्मविश्वास दोनों हैं. ये क्वालिटी अभिजीत के मुताबिक, उनके खुद के अंदर भी है. उन्होंने कहा, ‘हमारे अंदर ईगो नहीं है, लेकिन सेल्फ रिस्पेक्ट है.’

सिंगर ने बताया कि उन्होंने अपने और शाहरुख खान के बीच पर्सनालिटी के भेद को मिटाने की कोशिश की है, लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ. उन्होंने ये भी कहा कि शाहरुख खान बहुत कमर्शियल इंसान हैं, जो दूसरे लोगों का इस्तेमाल करते हैं और अपनी सफलता के रास्ते में किसी को नहीं आने देते.

अभिजीत भट्टाचार्य बोले, ‘हालांकि उन्हें एंटी-नेशनल कहना एकदम गलत होगा. कई लोगों ने ऐसा करने की कोशिश की है, लेकिन शाहरुख खान से बड़ा राष्ट्रवादी और कोई नहीं है. उनकी बनाई फिल्मों को देखिए, ‘फिर भी दिल है हिंदुस्तानी, ‘स्वदेस’, ‘अशोका’… ऐसे इल्जाम उनके ऊपर कैसे लगाए जा सकते हैं.’

साल 2016 में अभिजीत भट्टाचार्य ने ही शाहरुख खान, सलमान खान और करण जौहर सहित अन्य स्टार्स को खरी-खरी सुनाई थी. इसका कारण उनका पाकिस्तानी आर्टिस्ट्स को काम देना था. उस वक्त उरी में हुई आंतकी हमले को देखते हुए भट्टाचार्य ने कहा था कि ऐसे फिल्ममेकर्स एंटी नेशनल हैं, जो पाकिस्तानी आर्टिस्ट्स को काम दे रहे हैं.

Latest articles

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...