6 C
London
Monday, April 13, 2026
HomeUncategorizedशकीरा को हो सकती है 8 साल की जेल, करोड़ों की टैक्स...

शकीरा को हो सकती है 8 साल की जेल, करोड़ों की टैक्स चोरी का आरोप

Published on

पॉप सिंगर शकीरा को लेकर बुरी खबर आ रही है. दरअसल, सिंगर को आठ साल की स्पेन में जेल की हवा खानी पड़ सकती है. करीब 117 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी का आरोप सिंगर पर लगा है. स्पैनिश प्रॉसीक्यूटर ने शुक्रवार को म्यूजिक सुपरस्टार शकीरा के लिए आठ साल की जेल की सजा सुनाने की बात रखी है. दरअसल, शकीरा ने टैक्स चोरी पर जारी हुई याचिका को खारिज कर दिया था, जिसके बाद प्रॉसीक्यूटर्स ने यह मांग की है.

शकीरा को हो सकती है 8 साल की सजा
बार्सिलोना के प्रॉसीक्यूटर ने डिमांड की है कि शकीरा पर 24 मिलियन यूरो का फाइन लगाना चाहिए. शकीरा ने साल 2012 से 2014 तक जो कमाई की, उसपर करीब 14.5 मिलियन यूरोज उन्होंने बतौर टैक्स जमा नहीं किए हैं. बुधवार के दिन शकीरा ने याचिका को खारिज किया था, जिसके बाद उन्हें यह खामियाजा भुगतना पड़ रहा है. शकीरा ने करीब 60 मिलियन एल्बम्स बिकी हैं. शकीरा की वकील ने कहा कि वह अपनी बेगुनाही के बारे में पूरी तरह से निश्चित थीं. सिंगर ने मामले को अदालत में जाने देने का फैसला किया था. शकीरा को विश्वास था कि वह बेगुनाह साबित होंगी, लेकिन इससे उलट ही चीजें सामने आ रही हैं.

अदालत की ओर से अभी तक कोई भी घोषणा नहीं हुई है. न ही परीक्षण की तारीख निर्धारित की गई है. शकीरा म्यूजिक इंडस्ट्री में ग्लोबली काफी बड़ा नाम है, शकीरा के वकील का कहना है कि किसी भी परीक्षण के शुरू होने तक, एक समझौता होने की संभावना होती है. वहीं, प्रॉसीक्यूटर्स का कहना है कि शकीरा स्पेन में साल 2011 में शिफ्ट हुई थीं. उसी दौरान उनका बार्सिलोना के फुटबॉलर गेरार्ड पिक संग रिलेशनशिप पब्लिक हुआ था. साल 2015 तक उन्होंने बाहामास में ऑफिशियल टैक्स निवास खुद का बनाए रखा था. कपल के दो बच्चे हैं. इसी साल जून के महीने में दोनों ने अपने रास्ते अलग करने का निर्णय लिया है.

शकीरा की वकील का कहना है कि साल 2014 तक शकीरा ने सारा पैसा इंटरनेशनल टूर से कमाया है. साल 2015 में वह स्पेन शिफ्ट हुईं. उन्होंने सारे टैक्स भरे हैं. स्पैनिश टैक्स अथॉरिटी को शकीरा ने 17.2 मिलियन यूरोज भरे हैं. उनके ऊपर कई सालों से कोई कर्ज बकाया नहीं है. मई के महीने में बार्सिलोना की एक अदालत ने सिंगर के आरोपों को छोड़ने की अपील खारिज कर दी थी.

Latest articles

बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित किए 1836...

गोविंदपुरा औद्योगिक इकाई पर कार्रवाई की तैयारी, जवाब नहीं देने पर होगा कड़ा कदम

भोपाल। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र भोपाल द्वारा एक औद्योगिक इकाई के खिलाफ गंभीर...

देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी : रामनाथन

बीएचईएल द्वारा आईपी आउटर केसिंग की आपूर्ति तथा ईओटी क्रेन का लोकार्पण हरिद्वार। बीएचईएल हरिद्वार...

किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, किसानों के विकास के लिए हम हैं प्रतिबद्ध : केन्द्रीय रक्षा मंत्री सिंह

किसानों के श्रम से देश का खाद्यान्न निर्यात हुआ दोगुना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव किसानों...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...