10.3 C
London
Tuesday, March 17, 2026
HomeUncategorizedभारत-5, चीन-4, जापान-1... यह कैसी लिस्ट है जिसमें अपना देश है एशिया...

भारत-5, चीन-4, जापान-1… यह कैसी लिस्ट है जिसमें अपना देश है एशिया का सरताज

Published on

हाल के वर्षों में एशिया वेल्थ क्रिएशन का नया अड्डा बनकर उभरा है। दुनिया की पांच बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में तीन एशिया की हैं। इनमें चीन, जापान और भारत शामिल है। एशिया के अमीरों की लिस्ट में भी इन्हीं देशों का दबदबा है। Bloomberg Billionaires Index के मुताबिक एशिया के टॉप 10 अमीरों की लिस्ट में भारत का दबदबा है। इस लिस्ट में भारत के पांच अरबपति हैं। चीन के चार अरबपतियों को इस लिस्ट में जगह मिली है जबकि जापान का एक अरबपति इस लिस्ट में शामिल है। जानिए कौन-कौन शामिल है इस लिस्ट में…

​1- मुकेश अंबानी
एशिया के अमीरों की लिस्ट में मुकेश अंबानी पहले नंबर पर हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन की नेटवर्थ 112 अरब डॉलर है। इस वर्ष उनकी नेटवर्थ में 15.7 अरब डॉलर की उछाल आई है। अंबानी के नेतृत्व में रिलायंस ग्रुप ने कई क्षेत्रों में अपने कारोबार का विस्तार किया है। इनमें रिफाइनिंग, पेट्रोकेमिकल्स, रिटेल, टेलिकम्युनिकेशन और ग्रीन एनर्जी शामिल है। फोर्ब्स के मुताबिक अंबानी पिछले 10 साल से लगातार एशिया के सबसे अमीर शख्स बने हुए हैं। रिलायंस आज टाटा ग्रुप के बाद देश का दूसरा सबसे बड़ा औद्योगिक घराना है।

​2- गौतम अडानी
अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। उनकी नेटवर्थ इस साल 22.8 अरब डॉलर बढ़कर 107 अरब डॉलर पहुंच गई है। अडानी ग्रुप का कारोबार आज मेटल्स, टेक्सटाइल्स, पोर्ट्स, एयरपोर्ट्स, इन्फ्रा, रियल्टी, डिफेंस और ग्रीन एनर्जी समेत कई क्षेत्रों में फैला है। टाटा और रिलायंस के बाद अडानी ग्रुप देश का तीसरा सबसे बड़ा औद्योगिक घराना है। गौतम अडानी ने 1988 में ट्रेडिंग फर्म के जरिए बिजनस की दुनिया में कदम रखा था। आज उनकी कई कंपनियां अपने सेक्टर में लीडर हैं।

​3- झोंग शैनशैन
एशिया के अमीरों की लिस्ट में चीन के झोंग शैनशैन तीसरे नंबर पर हैं। उनकी नेटवर्थ 62.1 अरब डॉलर है। उनकी कंपनी Nongfu Spring बोतलबंद पानी का बिजनस करती है। कोरोना काल में उनकी नेटवर्थ में काफी उछाल देखने को मिली थी और एक समय वह अंबानी को पछाड़कर एशिया के सबसे बड़े रईस बन गए थे। इसकी वजह यह थी कि Beijing Wantai Biological Pharmacy में भी उनकी हिस्सेदारी है। इस कंपनी ने कोरोना की जांच के लिए किट बनाई थी।

​4- कोलिन हुआंग
एशिया के अमीरों की लिस्ट में चीन के कोलिन हुआंग चौथे नंबर पर हैं। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक उनकी नेटवर्थ 52.3 अरब डॉलर है। 1973 में पैदा हुए हुआंग चीन के ई-कॉमर्स कंपनी Pinduoduo के फाउंडर हैं। उन्होंने टेक इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत की और 2015 में Pinduoduo की स्थापना की। यह चीन की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियों में से एक है। इस कंपनी में हुआंग की करीब 28% हिस्सेदारी है। इसके साथ ही हुआंग ने ऑनलाइन गेमिंग कंपनी Xinyoudi और ई-कॉमर्स कंपनी Ouku.com की स्थापना भी की थी।

5- मा हुआतेंग
चीन के मा हुआतेंग इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं। वह चीन की जानी-मानी टेक कंपनी Tencent Holdings के फाउंडर और चेयरमैन हैं। उनकी नेटवर्थ 43.2 अरब डॉलर है। हुआतेंग ने 1998 में Tencent की स्थापना की थी और यह चीन की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में से एक है। इस कंपनी के मैसेजिंग ऐप WeChat के दुनियाभर में अरबों यूजर हैं। Tencent की Epic Games में भी हिस्सेदारी है और यह टॉप वीडियो गेम पब्लिशर है। इतना ही नहीं Tencent की Tesla और Spotify जैसी कंपनियों में भी हिस्सेदारी है।

​6- झांग यिमिंग
एशिया के अमीरों की लिस्ट में चीन के झेंग यिमिंग छठे नंबर पर हैं। वह पॉपुलर ऐप टिकटॉक की पेरेंट कंपनी ByteDance के फाउंडर और चेयरमैन हैं। 1983 में जन्मे झांग ने 2012 में ByteDance की स्थापना की थी। यह चीन की प्रमुख टेक कंपनियों में शामिल है। दुनियाभर में इसके एक अरब से ज्यादा यूजर हैं। इस कंपनी के पास न्यूज एग्रीगेशन सर्विस Toutiao भी है। 2023 में कंपनी का रेवेन्यू 110 अरब डॉलर से अधिक रहा था। झांग ने मई 2021 में कंपनी का चीफ एग्जीक्यूटिव का पद छोड़ दिया था।

7- तदाशी यनाई
जापान की रिटेल कंपनी Fast Retailing के फाउंडर और चेयरमैन तदाशी यनाई एशिया के अमीरों की लिस्ट में सातवें नंबर पर हैं। उनकी नेटवर्थ 40.4 अरब डॉलर है। 1949 में जन्मे यनाई ने रिटेल इंडस्ट्री से अपना करियर शुरू किया था। उनकी कंपनी का ज्यादा जोर फैशन और लाइफस्टाइल प्रॉडक्ट्स पर है। यह एशिया की सबसे बड़ी क्लोदिंग रिटेलर है और Uniqlo ब्रांड की पेरेंट कंपनी है। टोक्यो की इस कंपनी के 3,500 से ज्यादा स्टोर हैं। यनाई के पास हवाई द्वीप Maui में दो गोल्फ कोर्स भी हैं।

8- शापूर मिस्त्री​
इस लिस्ट में आठवें नंबर पर भारतीय अरबपति शापूर मिस्त्री हैं। मिस्त्री और उनके परिवार की टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस में करीब 18 फीसदी हिस्सेदारी है। शापूर मिस्त्री की नेटवर्थ 37.9 अरब डॉलर है। उनकी बहन की शादी रतन टाटा के सौतेले भाई नोएल टाटा से हुई थी। शापूरजी पलौंजी ग्रुप का बिजनस कई सेक्टर्स में फैला है। ग्रुप की प्रमुख कंपनी अफकॉन्स अब आईपीओ लाने की तैयारी में है। शापूर मिस्त्री के भाई साइरस मिस्त्री कुछ समय के लिए टाटा संस के चेयरमैन रहे थे लेकिन रतन टाटा के साथ मतभेदों के कारण उन्हें हटा दिया गया था।

​9- शिव नाडर
शिव नाडर 33.7 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ एशिया के अमीरों की लिस्ट में नौवें नंबर पर हैं। वह देश की प्रमुख आईटी कंपनियों में से एक एचसीएल टेक्नोलॉजीज के फाउंडर हैं। इस कंपनी में शिव नाडर और उनके परिवार की 61 फीसदी हिस्सेदारी है। पिछले साल कंपनी का रेवेन्यू 12.6 अरब डॉलर रहा था। साथ ही शिव नाडर और उनके परिवार की एचसीएल इन्फोसिस्टम्स में भी 63 फीसदी हिस्सेदारी है। यह कंपनी पर्सनल कंप्यूटर और टैबलेट्स बनाती है।

10- सावित्री जिंदल
एशिया के अमीरों की लिस्ट में सावित्री जिंदल दसवें नंबर पर हैं लेकिन महिला अमीरों की लिस्ट में वह पहले नंबर पर हैं। उनकी नेटवर्थ 33.3 अरब डॉलर है। सावित्री जिंदल का जीवन संघर्षों से भरा रहा है। जब वह 55 साल की थीं, तो उनके पति ओम प्रकाश जिंदल की एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई। इसके बाद उन्होंने अपने पति का कारोबार संभाला। आज जिंदल परिवार का कारोबार स्टील, पावर, सीमेंट, इन्फ्रास्ट्रक्चर और रियल एस्टेट में फैला है।

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...