29.7 C
London
Friday, June 19, 2026
HomeUncategorizedमुहूर्त ट्रेडिंग में शेयर मार्केट रोशन... Sensex 350 अंक उछला, निवेशकों की...

मुहूर्त ट्रेडिंग में शेयर मार्केट रोशन… Sensex 350 अंक उछला, निवेशकों की बल्ले-बल्ले

Published on

नई दिल्ली,

दिवाली के मौके पर इस बार भी शेयर मार्केट में होने वाली मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान बहार देखने को मिल रही है. प्री-ओपन सेशन के बाद बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स (Sensex) 300 अंक से ज्यादा की बढ़त के साथ ओपन हुआ, तो वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) भी 100 अंक से ज्यादा की उछाल के साथ 19,500 के लेवल के पार ओपन हुआ. वहीं एक घंटे की इस ट्रेडिंग के बाद लगातार छठे साल सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए.

मार्केट के विशेष मुहूर्त ट्रेडिंग में सेंसेक्स 345.23 अंक यानी 0.53 फीसदी की बढ़त के साथ 65,249.91 के लेवल पर ओपन हुआ था. इस खास दिन पर बाजार में जोरदार खरीदारी का माहौल देखने को मिला. एनएसई का निफ्टी 121.90 अंक या 0.63 फीसदी की तेजी लेते हुए 19,529.50 के स्तर पर खुला. शुरुआत के बाद दोनों इंडेक्स में जारी बढ़त बढ़ती गई और सेंसेक्स करीब 400 अंक तक उछल गया. खबर लिखे जाने तक 6.50 बजे पर Sensex 372.70 अंक की उछाल लेकर 65,275 पर ट्रेड कर रहा था, जबकि Nifty-50 101.60 अंक चढ़कर 19,526 पर था. वहीं कारोबार के अंत में शाम 7.15 बजे पर सेंसेक्स 354.77 अंक या 0.55 फीसदी की उछाल के साथ 65,259.45 पर क्लोज हुआ, तो वहीं निफ्टी 100.20 अंक या 0.52 फीसदी चढ़कर 19,525.55 के लेवल पर बंद हुआ.

Share Market खुलने के साथ ही सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में सभी ने हरे निशान पर शुरुआत की थी. इस दौरान खास बात ये रही कि छोटे और मझोले शेयरों में जोरदार खरीदारी देखने को मिली. Tata Motors, Coal India, UPL, Infosys, ONGC के शेयरों में जबरदस्त बढ़त देखने को मिली. बैंकिंग शेयरों में भी तेजी आई और HDFC Bank, ICICI Bank के इन्वेस्टर्स खूब कमाई कराते दिखाई दिए.

मुहूर्त ट्रेडिंग पर बीते पांच सालों से जारी लगातार तेजी की तरह ही इस साल Diwali Muhurat Trading 2023 पर बाजार का रुख पॉजिटिव रहा. 2235 स्टॉक्स में से करीब 1900 शेयर हरे निशान पर रहे. गौरतलब है कि दिवाली पर इस खास मौके पर शेयर मार्केट का प्री-ओपन सेशन 6 बजे पर स्टार्ट हुआ, जबकि शाम 6.15 बजे मुहूर्त ट्रेडिंग शुरू हुई. साल 2018 के बाद से हर साल मुहूर्त ट्रेडिंग पर निवेश करने वाले निवेशकों को फायदा ही हुआ है. वहीं बीते 15 साल का इतिहास देखें तो इस दिन तीन बार घाटा, तो वहीं 12 बार निवेशक लाभ में रहे हैं.

बीते साल 2022 में मुहुर्त ट्रेडिंग पर सेंसेक्स 524 अंक चढ़कर बंद हुआ था, वहीं 2021 में इसमें 296 अंकों की तेजी दर्ज की गई थी.साल 2012, साल 2016 और साल 2017 को छोड़ दें तो शुरुआत के बाद से लगातार ये निवेशकों के लिए शानदार साबित हुआ.

Latest articles

मप्र विधानसभा के मानसून सत्र में पेश होगा अवैध कॉलोनियों पर सख्त कानून, 10 साल तक की सजा का प्रावधान

भोपाल। प्रदेश में अवैध कॉलोनियों के निर्माण पर लगाम लगाने के लिए राज्य सरकार...

मानसून की सुस्त चाल से चिंता बढ़ी; राज्य में बारिश में 39% की कमी, 39 ज़िलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। इस साल मध्य प्रदेश में मानसून की रफ़्तार धीमी रही है। आमतौर पर...

अमेरिका-ईरान जंग खत्म, तय तारीख से एक दिन पहले ही समझौता, ट्रम्प चिल्लाकर बोले- डील साइन हो गई

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने के लिए अंतरिम समझौते...

MP में NEET परीक्षा के लिए हाई-सिक्योरिटी अलर्ट: CRPF की निगरानी में आएंगे पेपर; सेंटर्स पर लगेंगे जैमर और CCTV

भोपाल। मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 21 जून को आयोजित होने...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...