14.4 C
London
Monday, April 27, 2026
HomeUncategorizedअमेरिका की वजह से शेयर मार्केट धड़ाम, सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा...

अमेरिका की वजह से शेयर मार्केट धड़ाम, सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा गिरा, 1.50 लाख करोड़ रुपये डूबे

Published on

नई दिल्ली

शेयर मार्केट गुरुवार को धड़ाम हो गई। सेंसेक्स में जहां 1000 अंकों को ज्यादा की गिरावट आई तो वहीं निफ्टी भी 250 अंकों से ज्यादा गिर गया। इस गिरावट का सबसे बड़ा कारण अमेरिका को माना जा रहा है। अमेरिका के कुछ ‘कदमों’ का सीधा असर शेयर मार्केट पर दिखाई दिया है। इसमें नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से लगाए जाने वाला टैरिफ भी शामिल है।

राष्ट्रपति पद का चुनाव जीतने के बाद ट्रंप ने कनाडा और मेक्सिको समेत चीन पर भारी टैरिफ लगाने की बात कही है। वहीं दूसरी ओर अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती की संभावना कम है। इस कारण भी शेयर मार्केट में गिरावट आई है। बीएसई में सूचीबद्ध सभी कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 1.52 लाख करोड़ रुपये घटकर 442.96 लाख करोड़ रुपये रह गया। इस बीच, डर का पैमाना (इंडिया वीआईएक्स) 4% बढ़कर 15.22 पर पहुंच गया।

कितना गिर गया मार्केट?
दोपहर दो बजे सेंसेक्स 775.95 अंक गिरकर 79,458.13 पर कारोबार कर रहा था। इसमें आज एक फीसदी से ज्यादा गिरावट आ चुकी है। वहीं निफ्टी 246.95 अंक गिरकर 24,027.95 अंक पर कारोबार कर रहा था। इसमें भी एक फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई है। दिन में कारोबार के समय (दोपहर दो बजे से पहले) सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा गिर गया था। वहीं निफ्टी में भी 300 अंक से ज्यादा की गिरावट आ गई थी।

आईटी शेयरों में जबरदस्त गिरावट
आईटी शेयरों में 4% तक की गिरावट आई है। एलटीटीएस, इंफोसिस, टेक महिंद्रा और एचसीएल टेक के कारण निफ्टी आईटी इंडेक्स में 2.3% की गिरावट आई। इंफोसिस के शेयरों में 3 फीसदी की गिरावट आई। वहीं टीसीएस के शेयर 2.2 फीसदी तक गिर गए। टेक महिंद्रा और एचसीएल के शेयरों में भी 2 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई।

मार्केट पर अमेरिका का कितना असर?
टैरिफ में वृद्धि: ट्रंप ने चीन से आने वाले सामान पर भारी टैरिफ लगाने की बात कही है। वहीं दूसरे देशों से आने वाले सामान पर भी ज्यादा टैक्स रहेगा। बात अगर चीन की करें तो अमेरिका के बाजार चीन के सामानों से भरे हुए हैं। जानकारों के मुताबिक अगर ट्रंप चीन पर टैरिफ बढ़ा देते हैं तो अमेरिका में महंगाई आसमान छूने लगेगी।

ब्याज दरों में कटौती की संभावना कम:
अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेड रिजर्व की बैठक में ब्याज दरों में कटौती पर फैसला होगा। अमेरिकी मुद्रास्फीति के आंकड़ों के मुताबिक ब्याज दरों में कटौती की संभावना कम है। क्योंकि अमेरिकी उपभोक्ता खर्च अक्टूबर में बढ़ गया है।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...