14.4 C
London
Monday, April 27, 2026
HomeUncategorized1500 रुपये के पार जा सकते हैं इस बैंक के शेयर, हुआ...

1500 रुपये के पार जा सकते हैं इस बैंक के शेयर, हुआ है तगड़ा मुनाफा

Published on

नई दिल्ली

प्राइवेट सेक्टर के इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank) के शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिल सकती है। शेयर बाजार के एक्सपर्ट बैंक के शेयरों पर बुलिश हैं। इंडसइंड बैंक को सितंबर 2022 तिमाही में 1787 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले इंडसइंड बैंक का मुनाफा 60 पर्सेंट बढ़ा है। मार्केट एक्सपर्ट का कहना है कि इंडसइंड बैंक के शेयर 1500 रुपये के पार जा सकते हैं। इंडसइंड बैंक के शेयर 20 अक्टूबर 2022 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में करीब 4 पर्सेंट की गिरावट के साथ 1171.55 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं।

बाय रेटिंग के साथ 1530 रुपये का टारगेट
ग्लोबल ब्रोकरेज हाउस जेफरीज ने इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank) के शेयरों पर बाय रेटिंग बनाए रखी है। ब्रोकरेज हाउस ने प्राइवेट सेक्टर के इस बैंक के लिए 1530 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। ब्रोकरेज हाउस ने पहले बैंक के शेयरों के लिए 1330 रुपये का टारगेट रखा था। हायर इनकम और लोअर प्रोविजंस के कारण सितंबर 2022 तिमाही में सालाना आधार पर बैंक का मुनाफा 60 पर्सेंट बढ़ा है।

इस साल अब तक शेयरों में 30% का उछाल
इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank) के शेयरों में इस साल अब तक 30 पर्सेंट के करीब उछाल आया है। साल की शुरुआत में यानी 3 जनवरी 2022 को प्राइवेट सेक्टर बैंक के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर 912.40 रुपये के स्तर पर थे। कंपनी के शेयर 1171.55 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं। पिछले 6 महीने में इंडसइंड बैंक के शेयरों में करीब 21 फीसदी की तेजी आई है। जुलाई-सितंबर 2022 तिमाही के दौरान बैंक का टोटल प्रोविजंस 1141 करोड़ रुपये रहा, जो कि एक साल पहले के मुकाबले 33 पर्सेंट कम है।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...