12.6 C
London
Wednesday, April 1, 2026
HomeUncategorized'वो मुझे फंसा रही, मेरे पास सबूत हैं', 'रोशन भाभी' जेनिफर के...

‘वो मुझे फंसा रही, मेरे पास सबूत हैं’, ‘रोशन भाभी’ जेनिफर के आरोपों पर असित मोदी का दो टूक जवाब

Published on

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के निर्माता असित कुमार मोदी पर शो की एक्ट्रेस जेनिफर मिस्त्री ने यौन उत्पीड़न के सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। शो में ‘रोशन भाभी’ का किरदार निभाने वाली जेन‍िफर ने इस बा‍बत पुलिस में श‍िकायत दर्ज करवाई और प्रोड्यूसर को लेकर चौंकाने वाले दावे किए हैं। अब इस पूरे मामले में खुद अस‍ित मोदी ने आगे आकर अपना पक्ष रखा है। उन्‍होंने जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल द्वारा लगाए गए आरोपों का खंडन किया है। अस‍ित मोदी का कहना है कि जेनिफर उन्‍हें फंसाने की कोश‍िश कर रही हैं और उनके ऊपर लगे सारे आरोप बेबुनियाद हैं। अस‍ित मोदी ने यह भी कहा है कि उनके पास सारे सबूत हैं और वह वक्‍त आने पर सब दिखाएंगे।

‘ईटाइम्स’ से बात करते हुए Asit Modi ने कहा, ‘यह सिर्फ एक नकली और बेबुनियाआरोप हैं। इनमें कोई सच्चाई नहीं है। वह सिर्फ मेरी छवि खराब करने की कोशिश कर रही है। यह मेरी वास्तविक प्रतिक्रिया है और मैं बहाने बनाने या कवर करने की कोशिश नहीं कर रहा हूं। हर कोई जानता है कि मैं असल जीवन में कैसा हूं। हमने उसे शो से और मेरी टीम से निकाल दिया। मेरे निर्देशक और टीम ने उसे शो छोड़ने के लिए कहा, इसलिए वह ऐसा कर रही है। हमारे पास सभी सबूत हैं और मैं बिना सोचे समझे बात नहीं कर रहा हूं। मेरे प्रोडक्शन हाउस की तरफ से जल्द ही आप सभी को सबूत और दस्तावेज भेजे जाएंगे।’

असित मोदी ने आरोपों पर दिया बयान
अस‍ित मोदी के प्रोडक्शन हाउस ‘नीला टेलीफिल्म्स’ ने भी इस बारे में एक बयान जारी किया है। इसमें जेनिफर के लिए कहा गया है, ‘सेट पर उनके पास अनुशासन की कमी थी और वह अपने काम पर ध्यान नहीं दे रही थीं। हमें रोज प्रोडक्शन हेड से शिकायत करनी पड़ती थी।’ जेनिफर मिस्त्री के बारे में हर्षद जोशी और ऋषि दवे ने कहा, ‘अपने आखिरी दिन वह पूरी यूनिट के सामने अपमानित हुई थीं और अपनी शूटिंग खत्म किए बिना सेट छोड़कर चली गईं।’

‘सबके साथ गलत किया’
बयान में आगे कहा गया, ‘उन्होंने पूरी टीम के साथ शो में गलत तरीके से व्यवहार किया। शूटिंग से बाहर निकलते समय उन्होंने लोगों की परवाह न करते हुए अपनी कार को बहुत तेजी से बाहर निकाला। उन्होंने सेट की प्रॉपर्टी को भी नुकसान पहुंचाया। हमने शूटिंग के दौरान उनके खराब व्यवहार और अनुशासनहीनता के कारण उन्हें निकाला। इस घटना के दौरान असित मोदी यूएस में थे।’

प्रोजेक्ट हेड ने क्या कहा
अपना पक्ष रखते हुए अस‍ित मोदी की टीम ने आगे कहा, ‘अब वह बेबुनियाद आरोप लगाकर हमें और शो को बदनाम करने की कोशिश कर रही हैं। हमने पहले ही उनके खिलाफ अपनी शिकायत दर्ज करा दी है।’ प्रोजेक्ट हेड सोहेल रमानी और जतिन बजाज कहते हैं, ‘हम कानूनी कार्रवाई करेंगे क्योंकि वह हमें और शो दोनों को बदनाम करने की कोशिश कर रही है। चूंकि हमने उसे निकाला है, इसलिए वह ऐसे झूठे और बेबुनियाद आरोप लगा रही हैं।’

जेनिफर म‍िस्‍त्री ने लगाए हैं ये सनसनीखेज आरोप
दूसरी ओर, जेनिफर म‍िस्‍त्री ने पुलिस में श‍िकायत के साथ ही अस‍ित मोदी, सोहेल रमानी और ज‍त‍िन बजाज पर आरोपों की झड़ी लगा दी है। तीनों के ख‍िलाफ यौन उत्‍पीड़न का आरोप लगाते हुए जेनिफर ने दावा किया है कि उन्‍हें सेट पर अपमानित किया गया है। उनके बकाया पैसे भी देने से इनकार किया गया है। इतना नहीं ‘रोशन भाभी’ ने कहा कि अस‍ित मोदी उन्‍हें गंदे और भद्दे मैसेज भेजते थे। अपने कमरे में बुलाते थे। जेनिफर मिस्‍त्री का कहना है कि उन्‍होंने अपनी एनिवर्सरी पर हाफ डे की छुट्टी मांगी थी, लेकिन उन्‍हें यह छुट्टी नहीं दी गई। इतना ही नहीं, जब वो सेट से बाहर निकल रही थीं, तो उनकी कार को भी जबरन रोका गया। यह पूरा वाकया उस दिन की सीसीटीवी फुटेज में कैद है।

 

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...