7.7 C
London
Sunday, April 26, 2026
HomeUncategorizedशर्लिन चोपड़ा समाज के लिए खतरा... भड़के राज कुंद्रा बोले- खुद गंदगी...

शर्लिन चोपड़ा समाज के लिए खतरा… भड़के राज कुंद्रा बोले- खुद गंदगी फैलाती है, जल्‍द होगी अरेस्‍ट

Published on

बिजनेसमैन राज कुंद्रा मीडिया के सामने तो मास्क लगाकर आते हैं। पपाराजी के किसी सवालों के जवाब नहीं देते हैं लेकिन सोशल मीडिया पर वह खासा एक्टिव रहते हैं। कभी फैन्स के जवाब देते हैं तो कभी किसी मुद्दे पर खुलकर बोलते हैं। अब लेटेस्ट ट्वीट में उन्होंने शर्लिन चोपड़ा पर हमला बोला है। साथ ही उन्हें ‘समाज के लिए खतरा’ बताया है और उनकी गिरफ्तारी की भी बात कही है।

आपको याद हो तो जब राज कुंद्रा का पोर्नोग्राफी केस चल रहा था तब शर्लिन चोपड़ा ने उन पर एक-से-एक गंभीर आरोप लगाए थे। अब राज कुंद्रा ने लेटेस्ट ट्वीट में एक फैन के ट्वीट पर जवाब दिया है, जिसमें वह शर्लिन चोपड़ा के बारे में खुलकर बात कर रहे हैं। दरअसल, राज कुंद्रा ने शर्लिन चोपड़ा पर निशाना साधते हुए एक ट्वीट किया था। साथ ही महाराष्ट्र साइबर पुलिस को टैग किया था।

शर्लिन चोपड़ा पर साधा राज कुंद्रा ने निशाना
राज कुंद्रा ने लिखा था- कुछ लोगों की भौंकने की आदत होती है और कुछ को उंगली करना अच्छा लगता है। उन भौंकते हुए लोगों की असलियत जल्द सामने आएगी। अब इसी पर एक यूजर ने रिप्लाई किया। बताया कि उन्होंने शर्लिन चोपड़ा का एक वीडियो देखा है, जो कि उन्होंने ओनलीफैन्स पर रिलीज किया है। उसने आगे मुंबई पुलिस से सवाल भी किया कि उन्होंने राज कुंद्रा के खिलाफ शर्लिन की शिकायत पर कैसे केस दर्ज कर लिया।

राज कुंद्रा ने शर्लिन चोपड़ा के लिए कही ये बात
अब इसी के जवाब में राज कुंद्रा ने दूसरा ट्वीट किया। इसमें उन्होंने लिखा- यही को मैं भी कहना चाहता हूं। जो मेरे पर आरोप लगा रही है, वही X रेट कंटेंट प्रोड्यूस कर रही है। वह वल्गैरिटी और महिला के अधिकारों की बात करती है और अभी भी वह इस तरह के भद्दे कंटेंट प्रोड्यूस कर रही है। वह जल्द अरेस्ट होगी। वह समाज के लिए खतरा है।

राज कुंद्रा पर शर्लिन चोपड़ा ने लगाए थे गंभीर आरोप
बता दें कि शर्लिन चोपड़ा ने अक्टूबर, 2021 में राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के खिलाफ केस किया था। फ्रॉड और मेंटल हरैसमेंट का आरोप लगाया था। साथ ही 50 करोड़ का मानहानि का मुकदमा भी दायर किया था। आरोप लगाया था कि राज कुंद्रा से उनका कॉन्ट्रैक्ट था। उन्होंने राज कुंद्रा के कई प्रोजेक्ट्स में काम भी किए हैं। इतना ही नहीं, राज पर मुंबई क्राइम ब्रांच ने अश्लील फिल्में बनाने और उनके एप के जरिए रिलीज करने के तहत केस दर्ज किया था। वह जेल भी गए थे। हालांकि जब जमानत पर बाहर आए तो उन्होंने सभी आरोपों से इनकार किया था।

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...