17.2 C
London
Saturday, April 18, 2026
HomeUncategorizedफराह खान की पार्टी में शिव ठाकरे ने अर्चना गौतम संग किया...

फराह खान की पार्टी में शिव ठाकरे ने अर्चना गौतम संग किया ऐसा डांस, लोगों बोले- आई को भेजो

Published on

बॉलीवुड फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान ने अपने घर पर एक पार्टी रखी थी। इसमें उन्होंने बिग बॉस 16 के सभी कंटेस्टेंट्स को न्यौता दिया था। हालांकि इसमें सुम्बुल तौकीर खान, टीना दत्ता और अंकित गुप्ता नदारद रहे लेकिन बाकियों ने पहुंचकर महफिल में चार चांद लगाए। 13 फरवरी की रात हुई नाइट पार्टी के तमाम वीडियोज सामने आए। किसी में सभी कंटेस्टेंट्स बिग बॉस एंथम गाते हुए नजर आए तो किसी में अर्चना गौतम और फहमान खान ने ठुमके लगाए। अब एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें ‘सिल बट्टा क्वीन’ शिव ठाकरे के साथ मस्तीभरा डांस करती दिखाई दे रही हैं। इस पर लोग अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

दरअसल, अर्चना गौतम ने खुद अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फराह खान की पार्टी के दौरान के कई वीडियो शेयर किए। एक में तो वह शेखर सुमन के साथ गोविंदा के गाने पर ठुमके लगा रही हैं। दूसरे वीडियो में वह फहमान खान के साथ शाहरुख खान के ‘बेशरम रंग’ पर इठलाती-बलखाती दिख रही हैं। वहीं अब जो लेटेस्ट वीडियो पोस्ट किया है। उसमें वह पहले फराह खान और फिर शिव ठाकरे के साथ ‘जवानी जान-ए-मन’ पर लहरा- बलखा रही हैं। इस वीडियो को देखने के बाद फैन्स भी गजब-गजब प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

अर्चना-शिव के डांस पर लोगों का रिएक्शन
अर्चना गौतम और शिव ठाकरे जहां डांस फ्लोर पर आग लगा रहे थे। वहीं, अब्दू रोजिक पर फैन्स की निगाहें टिकी हुई थीं। लोगों ने कमेंट में इस बात को लिखा भी। एक यूजर ने कहा- अरे भइया कुछ भी बोला पर अर्चना बहुत अच्छी लग रही है। एक ने कहा- शिव और अर्चना अच्छे तो लगते हैं साथ में। एक ने कहा- अर्चना आप राजनीति छोड़ दो और बॉलीवुड में आ जाओ अब। एक ने कहा- शिव की आई को भेजो ये वीडियो। एक ने लिखा- अब्दू कैसे देख रहा है। एक ने कहा- शालीन और टीना की कॉपी कर रहे हो दोनों। शिव खुद शिकार हो गया।

Latest articles

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट में कार्निवल ‘समन्वय 2026’ की धूम: सुर-ताल के साथ बौद्धिक कौशल का प्रदर्शन

भोपाल। राजधानी के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी में आयोजित वार्षिक उत्सव कार्निवल...

गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में न्यूनतम वेतन 26,000 की मांग को लेकर मजदूरों का प्रदर्शन

भोपाल। बढ़ती महंगाई और कम मजदूरी के खिलाफ मजदूरों का आक्रोश सड़कों पर उतर...

बीएचईएल में जनगणना-2027 के प्रथम चरण प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ

भोपाल। भारत सरकार द्वारा आयोजित की जा रही ‘जनगणना-2027’ के प्रथम चरण को सफल...

भोपाल में शिक्षक भर्ती को अभ्यर्थियों ने किया बवाल, पुलिस से झड़प, कई अभ्यर्थी घायल

भोपाल। भोपाल में शिक्षक भर्ती को लेकर प्रदर्शन के दौरान पुलिस और अभ्यर्थियों के...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...