33.1 C
London
Tuesday, June 23, 2026
HomeUncategorized'रोडीज: कर्म या कांड' में नजर आएंगे शिव ठाकरे, सेट से लीक...

‘रोडीज: कर्म या कांड’ में नजर आएंगे शिव ठाकरे, सेट से लीक हुई तस्वीर ने मचाया गदर

Published on

‘बिग बॉस 16’ से चर्चा में आए शिव ठाकरे धीरे-धीरे अपने सपनों को पूरा कर रहे हैं, और उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है। शिव ठाकरे इस वक्त ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ की शूटिंग कर रहे हैं। वह इस वक्त अन्य कंटेस्टेंट्स और रोहित शेट्टी के साथ साउथ अफ्रीका में हैं। लेकिन शिव ठाकरे जल्द ही ‘रोडीज: कर्म या कांड’ में नजर आएंगे। शो के सेट से शिव ठाकरे की एक तस्वीर सामने आई है, जो वायरल हो रही है। फैन्स इस तस्वीर को देख बेहद एक्साइटेड हैं। लेकिन कन्फ्यूज भी हो रहे हैं कि क्या शिव ठाकरे ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ से बाहर हो गए हैं?

लेकिन ऐसा नहीं है। Shiv Thakare ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ का हिस्सा हैं, और वह Roadies में भी नजर आएंगे। सोर्सेज ने हमारे सहयोगी ईटाइम्स को बताया कि शिव ‘रोडीज’ के लिए शूट करने के बाद ही Khatron Ke Khiladi 13 के लिए साउथ अफ्रीका गए थे।

शिव ठाकरे की तस्वीर वायरल
मेकर्स ने शो के नए प्रोमो में हिंट दिया था कि जल्द ही शो में किसी पुराने कंटेस्टेंट की एंट्री हो सकती है। और अब ‘रोडीज’ के सेट से शिव ठाकरे की वायरल तस्वीर ने सब साफ कर दिया है। हालांकि शिव ठाकरे ‘रोडीज’ में रेगुलर कंटेस्टेंट नहीं, बल्कि मेहमान बनकर शामिल होंगे। वह ‘रोडीज: कर्म या कांड’ में गेस्ट गेंग लीडर बनेंगे।

‘रोडीज 14’ का हिस्सा थे शिव ठाकरे
मालूम हो कि जब शिव ठाकरे ‘बिग बॉस 16’ में थे, तो उनका ‘रोडीज’ के 14वें सीजन का एक वीडियो क्लिप वायरल हुआ था। उस सीजन में शिव ठाकरे सेमी-फाइनलिस्ट रहे थे। शिव ठाकरे की मासूमियत और सादगी फैन्स को बेहद पसंद आई थी। तभी से शिव ठाकरे ‘रोडीज’ की टीम रणविजय सिंघा और प्रिंस नरूला के संपर्क में थे।

‘रोडीज’ में ये हैं गैंग लीडर
‘रोडीज: कर्म या कांड’ की बात करें तो इसमें रिया चक्रर्ती, गौतम गुलाटी, सोनू सूद और प्रिंस नरूला हैं। सोनू सूद ‘रोडीज’ के इस नए सीजन के होस्ट हैं। वहीं रिया, गौतम और प्रिंस गैंग लीडर बने हैं।

Latest articles

मध्य प्रदेश में 52% कम बारिश, मानसून की देरी से आधा सूखा जून, 4 जिलों में लू, 30 में बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक में हो रही देरी का असर बारिश...

भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव, प्रदेश कार्यसमिति और स्थायी आमंत्रित सदस्यों की घोषणा

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा से बड़ी खबर सामने आ रही है। पार्टी ने प्रदेश...

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...