7.5 C
London
Monday, March 16, 2026
HomeUncategorizedरवि किशन की वजह से ब‍िगड़ा श‍िवानी का खेल? बोलीं- अच्छा कर...

रवि किशन की वजह से ब‍िगड़ा श‍िवानी का खेल? बोलीं- अच्छा कर सकती थी लेकिन…

Published on

कानपुर की रहने वाली शिवानी कुमारी का बिग बॉस ओटीटी सीजन से सफर खत्म हो चुका है. फिनाले से चंद दिन पहले शिवानी बिग बॉस हाउस से बाहर हो चुकी हैं. शो से बाहर निकलने के बाद वो इंटरव्यूज में शो से जुड़ी छोटी से छोटी बात शेयर करती नजर आ रही हैं. उन्होंने रवि किशन के कमेंट पर भी चुप्पी तोड़ी है. जानते हैं कि भोजपुरी अभिनेता-नेता रवि किशन को लेकर यूट्यूबर ने क्या कहा.

शिवानी का रवि किशन को जवाब
शिवानी कुमारी ने बिग बॉस के घर में एंट्री ली, तो ऐसा लगा कि वो मनीषा रानी की तरह देसी अंदाज में जनता को खूब एंटरटेन करेंगी. पर शो शुरू होने के बाद तमाम लोगों को शिवानी की तीखी आवाज चुभने लगी. यहां तक कि घर के अंदर कई कंटेस्टेंट्स ने भी उन्हें उनकी लाउड टोन सुधारने के लिए कहा. वीकेंड का वार पर जब रवि किशन आए, तो उन्होंने भी शिवानी को उनकी गलतियों के लिए टोका.

रवि किशन ने शिवानी को सलाह देते हुए कहा था- तुम उड़ता तीर ले लेती हो, तुम बहुत तेज बात करती हो. तुम्हारा बर्ताव गांव को शर्मसार कर सकता है. फिल्मीबीट को दिए इंटरव्यू में शिवानी ने रवि किशन की बातों का जवाब देते हुए कहा- उस वक्त लगा कि मुझे अपने बर्ताव में सुधार की जरुरत है. लेकिन अब लगता है कि मैं गलत नहीं थी. अगर रवि भैया मुझे उस समय ये कहते कि शिवानी तुम अच्छा कर रही हो, लेकिन कुछ चीजों को लेकर केयरफुल रहो. तो शायद मैं शो में और अच्छा प्रदर्शन कर सकती थी. अब देखते हैं कि शिवानी के कमेंट पर रवि किशन किस तरह रिएक्ट करते हैं.

कब है फिनाले?
बिग बॉस का फिनाले 2 अगस्त को है. रणवीर शौरी, सना मकबूल, कृतिका मलिक, साई केतन और नैजी फिनाले में अपने जगह बनाने में कामयाब रहे. कई रिपोपर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि यूट्यूबर अरमान मलिक और लवकेश कटारिया ट्रॉफी के बेहद नजदीक आकर शो से आउट हो चुके हैं. इसके बाद अब देखना होगा कि रणवीर, सना , कृतिका, साई और नैजी में इस सीजन बिग बॉस का विनर कौन बनता है.

Latest articles

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...