7.7 C
London
Sunday, April 26, 2026
HomeUncategorizedएलन मस्क देंगे एक और झटका, हर यूजर से लेंगे ट्विटर यूज...

एलन मस्क देंगे एक और झटका, हर यूजर से लेंगे ट्विटर यूज करने के पैसे

Published on

नई दिल्ली,

Twitter को लेकर काफी ज्यादा बदलाव किए जा रहे हैं. पहले खबर आई थी कि ब्लू टिक यूजर को Twitter पर चार्ज देना होगा. अब एक और नई खबर आ रही है जिसमें कहा गया है कि सभी यूजर्स को Twitter एक्सेस करने के लिए पे करना पड़ सकता है.

हाल के दिनों में Elon Musk ने कई फैसले लिए हैं. लेकिन, अगर सभी यूजर्स के लिए चार्ज देने की घोषणा की जाती है तो इससे काफी कुछ बदल जाएगा. Platformer की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि मस्क ज्यादातर यूजर्स से सब्सक्रिप्शन फी लेने का प्लान कर रहे हैं.

रिपोर्ट में बताया गया है कि ज्यादातर या सभी यूजर्स को ट्विटर यूज करने के लिए पैसे देने पड़ सकते हैं. जबकि Twitter Blue के लिए यूजर्स को अगल से सब्सक्रिप्शन फी देनी होगी. ट्विटर ब्लू के साथ यूजर्स को ब्लू टिक और दूसरे एडिशनल फीचर्स दिए जाएंगे.

मीटिंग में डिस्कस हुई है प्लानिंग: सूत्र
इस आइडिया को कंपनी के कर्मचारियों के साथ एक हाल में हुए मीटिंग में डिस्कस की गई है. रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि यूजर्स महीने में लिमिटेड समय के लिए ही ट्विटर यूज कर पाएंगे. लिमिटेड टाइम खत्म होने के बाद यूजर्स को कंपनी प्लान लेना होगा.

इस प्लान को लेने के बाद ही यूजर्स ट्विटर का इस्तेमाल कर पाएंगे. अभी फिलहाल ये साफ नहीं है कि इस प्लान को कब से लागू किया जाएगा. इसके बारे में मस्क ने पब्लिक में भी कुछ नहीं कहा है. अभी ट्विटर के इंजीनियर्स ब्लू सब्सक्रिप्शन पर काम कर रहे हैं. इस वजह से अगर प्लेटफॉर्म की प्लानिंग सभी यूजर्स से पैसे लेने की है तो ये फिलहाल नहीं होगा.

आपको बता दें कि मस्क ने अभी ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन कई देशों में जारी किया है. हालांकि, अभी इसे सभी यूजर्स के लिए जारी नहीं किया गया है. लेकिन, मस्क ने ये भी साफ कर दिया है कि एक महीने से कम समय में इसको सभी यूजर्स के लिए जारी कर दिया जाएगा

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...