10.3 C
London
Monday, April 20, 2026
HomeUncategorizedझटका! US: अमेरिका से पैसे भेजना भारतीयों को पड़ेगा महंगा, ट्रंप प्रशासन...

झटका! US: अमेरिका से पैसे भेजना भारतीयों को पड़ेगा महंगा, ट्रंप प्रशासन ने लगाया पांच फीसदी टैक्स

Published on

अमेरिका में रह रहे लाखों भारतीयों के लिए ये खबर निराश करने वाली है. अब अमेरिका में रहने वाले एनआरआई को अपने घर पैसे भेजने के लिए 5 प्रतिशत का अतिरिक्त टैक्स लग सकता है. ये टैक्स एच1 बी वीजाधारक और ग्रीन कार्डधारकों समेत जो भी दूसरे देश के लोग रहे हैं, उन्हें देना होगा. अमेरिकी संसद में लाए गए इस बिल के पास हो जाने के बाद लाखों भारतीयों के ऊपर असर होगा, जो वहां पर काम करते हैं और नियमित तौर पर वहां से अपने घर पैसे भेजते रहते हैं.

एक अनुमान के मुताबिक बता दें कि इस टैक्स के कारण से अमेरिका में रहने वाले भारतीयों पर सालाना 1.6 अरब अमेरिकी डॉलर(13.3 हजार करोड़) से ज्यादा का बोझ पड़ सकता है। यह अनुमानित राशि हाल ही में RBI के एक पोस्ट में दिए गए। 2023-24 के आंकड़ों पर आधारित है। ट्रंप इसके लिए एक बिल लेकर आने वाले हैं। इसका असर करीब 4 करोड़ से ज्यादा लोगों पर पड़ेगा। इनमें ग्रीन कार्ड होल्डर और HIB वीजा पर अमेरिका में रहने वाले भारतीय शामिल है।

‘द वन बिग ब्यूटिफुल बिल’ शीर्षक के साथ लाए गए इस बिल को यूएस हाउस वेज एंड मीन्स कमेटी की तरफ से हाल में जारी किया गया है. 389 पन्नों के इस डॉक्यूमेंट्स के 327वें पेज पर ऐसे सभी तरह के पैसों के ट्रांसफर करने पर 5 प्रतिशट टैक्स लगाने के प्रावधान का जिक्र किया गया है. हालांकि, इसमें न्यूनतम पैसों का कोई उल्लेख नहीं है.

अमेरिका से पैसा भेजने पर अब देना होगा टैक्स
इसका मतलब ये है कि अब अमेरिका से कम पैसे भेजने पर भी उसे टैक्स देना होगा, अगर वो अमेरिकी नागरिक न हो या फिर उसे अमेरिकी नागरिकता न मिली हो. ये टैक्स जहां से पैसा ट्रांसफर किया जाएगा, वहीं पर काटा जाएगा. गौरतलब है कि बड़ी तादाद में अमेरिका में भारतीय रहते हैं.

एनआरआई से सबसे ज्यादा पैसा भेजे जाने वाले शीर्ष देशों की सूची में भारत भी शामिल है. 2024 के मार्च में जारी रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के एक सर्वे के मुताबिक, साल 2023-24 के दौरान अमेरिका में रह रहे भारतीयों ने वहां से 32 अरब डॉलर अपने देश में अपने परिवार और रिश्तेदारों को भेजे थे.

अमेरिका में करीब 45 लाख भारतीय
विदेश मंत्रालय के एक अनुमान के मुताबिक करीब 45 लाख भारतीय इस समय अमेरिका में रह रहे हैं. इनमें से 32 लाख लोग भारतीय मूल के हैं.

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...