12.6 C
London
Wednesday, April 1, 2026
HomeUncategorizedअडानी ग्रुप की 3 कंपनियों को झटका, दुनिया के दिग्गज क्लाइमेट ग्रुप...

अडानी ग्रुप की 3 कंपनियों को झटका, दुनिया के दिग्गज क्लाइमेट ग्रुप ने छोड़ा साथ, शेयर गिरे

Published on

नई दिल्ली

अडानी ग्रुप की तीन कंपनियों को बड़ा झटका लगा है। अडानी ग्रीन एनर्जी सहित अडानी ग्रुप की 3 कंपनियों को यूएन सर्थित क्लाइमेट ग्रुप से झटका लगा है। इन कंपनियों को कॉरपोरेट ग्रीन गोल्स के दुनिया के प्रमुख संस्थान से अप्रूवल खत्म हो गया है। इससे खुद को भारत के एनर्जी ट्रांजिशन के लीडर के रूप में स्थापित करने के अडानी ग्रुप के प्रयासों को झटका लगा है। अडानी ग्रीन, अडानी ट्रांसमिशन और अडानी पोर्ट्स को अप्रैल के आखिर में साइंस बेस्ड टार्गेट्स इनिशिएटिव्ज (SBTi) द्वारा पब्लिश ‘कंपनीज टेकिंग एक्शन’ लिस्ट से हटा दिया गया था।

यह बताई वजह
यूएन समर्थित ग्रुप SBTi ग्लोबल वार्मिंग को कम करने पर पेरिस समझौते के लक्ष्य के अनुरूप उत्सर्जन को घटाने के लिए ठोस योजनाएं बनाने में कंपनियों की मदद करता है। एसबीटीआई के प्रवक्ता ने बताया ‘एसबीटीआई ने सार्वजनिक रूप से उपलब्ध और सबमिट की गई जानकारी के आधार पर एक आंतरिक मूल्यांकन किया और निष्कर्ष निकाला कि तीनों कंपनियां इनिशिएटिव्ज के स्टैंडर्ड और पॉलिसी रिक्वायरमेंट्स के अनुरूप नहीं हैं।’

फरवरी में हुआ था विवाद
सस्टेनेबिलिटी माइंडेड इन्वेस्टर्स आमतौर पर निवेश से पहले एसबीटीआई की मंजूरी की मुहर देखते हैं। अडानी नाम वाले स्टॉक फरवरी की शुरुआत में 500 से अधिक ईएसजी फंड में दिखाई दिये थे। इसी महीने एक फाइलिंग से पता चला था कि अडानी अपनी विवादास्पद कारमाइकल कोयला खदान की वित्तीय मदद के लिए अपनी ग्रीन कंपनियों के स्टॉक्स को कोलैटरल के रूप में यूज कर रहा था।

लाल निशान पर शेयर
मंगलवार दोपहर बीएसई पर अडानी ग्रीन का शेयर गिरावट के साथ ट्रेड करता दिखा। कंपनी का शेयर 1.07 फीसदी या 9.85 रुपये की गिरावट के साथ 906.85 पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, अडानी ट्रांसमिशन का शेयर 5 फीसदी के लोअर सर्किट पर ट्रेड करता दिखा। यह शेयर 47.45 रुपये गिरकर 901.85 रुपये पर आ गया। अडानी पोर्ट की बात करें, तो यह सपाट ट्रेड करता दिखा। मंगलवार दोपहर यह शेयर 0.80 फीसदी की बढ़त के साथ 690.50 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...