8.8 C
London
Monday, April 27, 2026
HomeUncategorizedGoogle को झटका, भारत में अब लगा 936 करोड़ से ज्यादा का...

Google को झटका, भारत में अब लगा 936 करोड़ से ज्यादा का फाइन

Published on

नई दिल्ली,

Google पर भारत में 936.44 करोड़ रुपये का फाइन लगा है. मंगलवार को CCI ने दिग्गज टेक कंपनी पर ये फाइन लगाया है. गूगल पर ये फाइन अपने दबदबे का गलत इस्तेमाल करने की वजह से लगाया गया है. सीसीआई ने गूगल पर एंटीकंपटीशन प्रैक्टिस को बंद करने के लिए कहा है. इसके अलावा CCI ने कहा है कि ऐप डेवलपर्स को सीधा ग्राहकों से जुड़ने की इजाजत और ऑफर प्रमोशन से भी ना रोका जाए. पिछले हफ्ते भी गूगल पर CCI ने एंटी-कंपटीशन प्रैक्टिस की वजह से एक अन्य मामले में 1,337.76 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया था.
दो मामले में भारत में लगा है फाइन

CCI ने ये फाइन एंड्रॉयड सेगमेंट में अपनी मजबूत स्थिति का गलत फायदा उठाने की वजह से लगा था. गूगल पर दो अलग-अलग मामलों में ये फाइन लगाए गए हैं. हालांकि, दोनों ही मामले एंट्री-कंपटीशन प्रैक्टिस से जुड़े हुए थे.भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने पहले ही गूगल को अनुचित कारोबारी गतिविधियों को रोकने के लिए कहा था. साथ ही एक तय समय सीमा में समाधान भी खोजने का निर्देश दिया था.

दूसरी कंपनियों को भी भेजा गया है नोटिस
जानकारी के मुताबिक भारत में सिर्फ गूगल ही नहीं दूसरी कंपनियों को भी अपने दबदबे का फायदा उठाने की नोटिस भेजा गया था. गूगल, ऐपल, ऐमेजॉन, नेटफ्लिक्स और माइक्रोसॉफ्ट को एंटी-कंपटीशन प्रैक्टिस मामले में नोकिस भेजा जा चुका है.

भारत की तरह ही अन्य देशों में भी इन कंपनियों को अपनी मजबूत स्थिति का फायदा उठाने पर फाइन लगा चुका है. हाल में ही ऐपल पर बॉक्स में चार्जर नहीं देने पर फाइन लगाया था. ब्राजील की अदालत ने ऐपल पर दो करोड़ डॉलर का जुर्माना बॉक्स में चार्जर नहीं देने की वजह से लगाया था. वहीं कोर्ट ने ऐपल को बॉक्स में चार्जर देने के लिए भी कहा है. इस तरह से गूगल पर अपने कंपटीशन को खत्म करने का आरोप पहले भी लगता रहा है.

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...