12.6 C
London
Wednesday, April 1, 2026
HomeUncategorizedजेनिफर के आरोप सुनकर हैरान तारक मेहता के 'भिड़े', बोले- मुझे नहीं...

जेनिफर के आरोप सुनकर हैरान तारक मेहता के ‘भिड़े’, बोले- मुझे नहीं पता

Published on

टीवी के पॉपुलर सिटकॉम ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की मिसेस रोशन सिंह सोढ़ी उर्फ जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल को लेकर खबर आ रही है कि एक्ट्रेस ने शो के निर्माता असित कुमार मोदी के खिलाफ सेक्शुअल हैरेसमेंट का केस दर्ज कराया है. एक्ट्रेस का कहना है कि असित ने कई बार उनसे सेक्शुअल फेवर्स मांगे हैं. हालांकि, इन्होंने शुरुआत में तो चीजों को इग्नोर किया. उन्हें डर था कि उन्हें काम न मिलना बंद हो जाए. जेनिफर का कहना रहा कि शो के सेट का माहौल काफी ‘मेल शॉवनिस्ट’ जैसा है. हर कोई वहां एक लेबर की तरह काम करता है.

मंदार ने किया रिएक्ट
शो में ‘भिड़े’ का किरदार निभाने वाले एक्टर मंदार चंदवादकर ने जेनिफर के इन आरोपों पर रिएक्ट किया है. पिंकविला संग बातचीत में उन्होंने कहा कि मुझे ताज्जुब हो रहा है कि आखिर उन्होंने ऐसा क्यों किया? मुझे बिल्कुल नहीं पता है कि आखिर दोनों के बीच क्या हुआ है और क्या बात हुई है. जेनिफर के कॉमेंट पर रिएक्ट करते हुए मंदार ने कहा- सेट पर ‘मेल शॉवनिस्ट’ जैसा कोई माहौल नहीं है. बल्कि काफी अच्छा माहौल रहता है. हेल्दी वातावरण रहता है. मैं समझता हूं कि अगर सेट पर अच्छा माहौल नहीं होता तो शो 14 साल नहीं चलता.

जेनिफर ने लगाए हैं ये आरोप
जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल ने आजतक.कॉम से मुद्दे पर बात करते हुए बताया कि शुरू से असित जी कई बार बोलते थे, अरे बहुत अच्छी लग रही हो. उन्होंने मुझे एक बार पूछा था कि तुम क्या पीती हो? मैंने बिंदास होकर कहा व्हिसकी. इसके बाद वह बार-बार मुझे कहते थे- आ जाओ व्हिस्की पीते हैं. ये मजाक में बोलते हैं. लेकिन 2019 में हमारी पूरी टीम सिंगापुर गई थी. वहां असित मोदी ने 8 मार्च को मुझे कहा- आ जाओ मेरे रूम में व्हिस्की पीते हैं. मैं उनकी ये बात सुनकर हैरान रह गई थी. फिर एक दिन बाद उन्होंने कहा- बड़ी सुंदर लग रही हो. ऐसा मन कर रहा है पकड़कर किस कर दूं. मैं उनकी ये बात सुनकर कांपने लगी थी.

एक्ट्रेस ने आगे कहा कि मैंने अपने दो कलीग्स को इस बारे में बताया. एक ने असित मोदी को खूब सुनाया. दूसरे ने मुझे असित मोदी के सामने प्रोटेक्ट करने की कोशिश की. एक बार असित मोदी ने कहा- रात को तुम्हारी रूम पार्टनर नहीं है तो आ जाओ मेरे रूम में व्हिस्की पीते हैं. जब लगा कि दाल नहीं गलने वाली, तो उन्होंने मुझे कम स्क्रीन स्पेस देना शुरू कर दिया. पिछले साल भी असित मोदी को जब मैंने छुट्टी मांगने के लिए फोन किया तो उन्होंने मुझे कहा रो मत, पास होती तो हग करता, फ्लर्ट करता. फ्लर्ट करने के बाद कहते थे कि मैं मजाक कर रहा हूं. मुझे मेरे वकील ने समझाया कि अब चुप रहना सही नहीं है. तुम्हें आवाज उठानी होगी.

 

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...