11.5 C
London
Friday, March 13, 2026
HomeUncategorizedचांदी ने लगाई रिकॉर्डतोड़ छलांग, 5200 रुपये उछली... सोना चमककर कहां पहुंचा?

चांदी ने लगाई रिकॉर्डतोड़ छलांग, 5200 रुपये उछली… सोना चमककर कहां पहुंचा?

Published on

नई दिल्‍ली

दिल्‍ली सराफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में तेजी आई है। दो दिन की भारी गिरावट के बाद कीमतों में यह तेजी लौटी। हालांकि, बुधवार को सोने से ज्‍यादा चांदी की चर्चा रही। इस सफेद धातु ने 5,200 रुपये की रिकॉर्डतोड़ छलांग लगाई। यह चांदी में किसी एक दिन में सबसे बड़ा उछाल है। इस जोरदार छलांग के साथ चांदी 95,800 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। मजबूत वैश्विक रुख और स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की जोरदार लिवाली ने दोनों कीमती धातुओं को सहारा दिया।

पिछले दो दिनों की गिरावट के बाद वैश्विक बाजार के मजबूत रुख और स्थानीय ज्वैलर्स की खरीददारी से सोने-चांदी की कीमतें बढ़ीं। चांदी की कीमत में 5,200 रुपये का बड़ा उछाल आया। यह 95,800 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। सोना भी 650 रुपये बढ़कर 78,800 रुपये प्रति 10 ग्राम (99.9% शुद्धता) हो गया।

दो द‍िनों से कीमतों में आई थी ग‍िरावट
अखिल भारतीय सराफा संघ के अनुसार, दिल्ली में सोने की कीमतों में यह तेजी वैश्विक बाजार के रुख से प्रभावित हुई। इसके साथ ही, शादियों के सीजन की शुरुआत होने से भी ज्वैलर्स की मांग बढ़ी। चांदी में भी इसी तरह की तेजी देखी गई।

पिछले दो दिनों में सोने की कीमतों में 2,250 रुपये की गिरावट आई थी। मंगलवार को सोना 78,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। 99.5 फीसदी शुद्धता वाले सोने का भाव 950 रुपये बढ़कर 78,700 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। यह उछाल निवेशकों के लिए अच्छी खबर है। लेकिन, आगे कीमतें किस तरफ जाएंगी, यह कहना मुश्किल है। बाजार के जानकारों का कहना है कि सोने की कीमतें अभी कुछ समय तक ऊपर-नीचे होती रहेंगी।

राष्ट्रीय राजधानी में चांदी की कीमत में 5,200 रुपये की एक दिन की सबसे बड़ी तेजी देखी गई। यह दो सप्ताह के अंतराल के बाद 95,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई। इससे पहले चांदी की कीमत में सबसे बड़ी एक दिन की तेजी 21 अक्टूबर को दर्ज की गई थी, जब इसमें 5,000 रुपये की तेजी आई थी। इससे पिछले दो दिन में चांदी में 2,700 रुपये की गिरावट आई थी। मंगलवार को यह 90,600 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

इस तेजी के पीछे वजह क्‍या?
कारोबारियों ने कीमती धातुओं की कीमतों में बढ़ोतरी का कारण पश्चिम एशिया में अस्थिर भू-राजनीतिक स्थिति के साथ घरेलू बाजार में औद्योगिक और पहनावा कारोबार सेगमेंट में बढ़ती खपत को दिया।

एलकेपी सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट, रिसर्च एनालिस्‍ट (कमोडिटी और करेंसी) जतिन त्रिवेदी ने कहा, ‘भू-राजनीतिक तनाव और डॉलर में उतार-चढ़ाव के कारण बाजार में मजबूती के साथ कारोबार हुआ। सोने में व्यापक तेजी का रुझान बरकरार है। लेकिन शॉर्ट-टर्म वोलेटिलिटी बनी हुई है।’

उन्होंने कहा, ‘एमसीएक्स में 75,900 रुपये पर सोना अपने शिखर से थोड़ा नीचे है, लेकिन बजट सप्ताह के दौरान देखे गए 67,500 रुपये के निचले स्तर से काफी ऊपर है।’ वैश्विक स्तर पर कॉमेक्स सोना वायदा 27 डॉलर प्रति औंस या 1.02 प्रतिशत बढ़कर 2,673.30 डॉलर प्रति औंस हो गया।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक -जिंस सौमिल गांधी ने कहा, ‘भू-राजनीतिक जोखिमों और अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की शुल्क योजनाओं ने सोने में निवेश को बढ़ावा दिया और उसे अपनी खोई हुई जमीन को वापस पाने में मदद की। इससे बुधवार को सोने की कीमतों में तेजी आई।’

गांधी ने कहा कि इसके अलावा, अमेरिकी डॉलर और बॉन्ड यील्‍ड में गिरावट ने भी सोने की कीमतों को समर्थन दिया। एशियाई बाजार में चांदी 0.33 फीसदी बढ़कर 30.94 डॉलर प्रति औंस पर बोली गई।

Latest articles

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

ईरान जंग का असर: देश में रसोई गैस का हाहाकार, ब्लैक में 1800 तक पहुंचा घरेलू सिलेंडर

मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध के बाद भारत में रसोई गैस की भारी किल्लत...

शादी के लिए पुजारी का अपहरण कर वसूले 50 हजार, मंडप से गिरफ्तार हुआ गैंग सरगना ‘भूरा हड्डी’

भोपाल जधानी की कोहेफिजा पुलिस ने पुजारी के अपहरण और अवैध वसूली के मामले में...

एमपी में बेटियां आजीवन पूजी जाती हैं: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नारी शक्ति के सम्मान और उनके...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...